फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंडरआर्म के कालेपन से पाना है छुटकारा तो आजमाएं बस ये आसान से नुस्खे

Thu, 31 Oct 2019 05:05 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 31 Oct 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
easy home remedies for dark underarms

हर लड़की अनचाहे बालों से छुटकारा पाना चाहती है। इसके लिए वो हर तरीके आजमाने को तैयार रहती है। इन्हीं में से एक हैं अंडरआर्म्स के बाल जिनसे छुटकारा पाने के लिए लड़कियां सबकुछ करती है। वो चाहे रेजर का इस्तेमाल हो या फिर सस्ती सी कोई वैक्स क्रीम। लेकिन लगातार इन सबका इस्तेमाल करने से शरीर की इस कोमल त्वचा पर बुरा असर पड़ता है और कुछ समय बात वहां पर कालेपन के धब्बे पड़ जाते हैं। जिसकी वजह से कई बार स्लीवलेस टॉप पहनने में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। तो आज हम आपको लड़कियों की इस साधारण सी लेकिन गंभीर समस्या का अचूक उपाय लेकर आएं हैं। जिनको आजमाने से जरूर फायदा होगा।


 
easy home remedies for dark underarms
खीरा
खीरा

खीरे का इस्तेमाल केवल चेहरे की सुंदरता या आंखों के काले घेरे को दूर करने के लिए ही नहीं बल्कि अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए खीरे को लेकर घिस लें और इससे निकलने वाले जूस को अंडरआर्म्स पर नियमित रूप से लगाएं। कुछ ही समय बाद आपको फर्क नजर आने लगेगा।


 
easy home remedies for dark underarms
चीनी

चीना का प्रयोग केवल खाने में ही न करें। बल्कि इससे अपनी त्वचा को भी सुंदर बनाया जा सकता है। शहद और चीनी को स्क्रब की तरह इस्तेमाल करने से भी काफी असर पड़ता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
easy home remedies for dark underarms
आलू

आंखों के नीचे का काले घेरे हो या फिर अंडरआर्म्स के काली त्वचा दोनों के कालेपन को दूर करने के लिए आलू का प्रयोग फायदेमंद है। आलू को घिस कर उसका पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को कुछ देर के लिए अंडरआर्म्स पर लगाएं। फिर सूखने के बाद धो लें 


 
विज्ञापन
easy home remedies for dark underarms
पपीता

पपीता का प्रयोग अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंजाइम पैपिन त्वचा को बूस्ट करता है और नई स्किन बनाने में मदद करता है। पपीते को लेकर अंडरआर्म्स में कुछ देर रगड़कर ठंडे पानी से धो लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed