फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्टूबर के बदलते मौसम में ड्राई स्किन का रखना है ख्याल तो टिप्स आएंगे काम

Sat, 17 Oct 2020 05:15 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 17 Oct 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
dry skin care routine in month of october get hydrated skin with easy tips
face - फोटो : pixabay

अक्टूबर के मौसम में हल्की ठंड काफी अच्छी लगती है। लेकिन अचानक से हुए मौसम में बदलाव की वजह से स्किन के प्रति लापरवाही स्किन को ड्राई और बेजान बना देती है। क्योंकि सुबह और शाम के वक्त तो ये ड्राई लगती है लेकिन दोपहर में पसीने की वजह से ऑयली, ऐसे में जरूरत है स्किन को थोड़ी ज्यादा देखभाल की। जिससे कि आपका चेहरा हमेशा खिला-खिला नजर आए। तो चलिए जानें कि अक्टूबर के बदलते मौसम में किस तरह करनी चाहिए त्वचा की देखभाल।

dry skin care routine in month of october get hydrated skin with easy tips
face
त्वचा को रखें हाइड्रेटे़ड

स्किन को नर्म और मुलायम यानी कि हाइड्रेटे़ड रखना है तो मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इस मौसम में वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। क्योंकि ऑयल बेस्ड मॉइश्चराइजर स्किन को ऑयली बनाने के साथ ही पोर्स बंद करने लगते हैं। जिसकी वजह से स्किन पर एक्ने निकलना शुरू कर देते हैं। वहीं अगर आप स्किन को हाइड्रेटेड रखना चाहती हैं तो पानी की मात्रा शरीर में कम ना होने दीजिए।

dry skin care routine in month of october get hydrated skin with easy tips
cream
सनस्क्रीन लगाना

अक्टूबर के मौसम में चूंकि धूप हल्की होती है। ऐसे में बहुत सारे लोग सनस्क्रीन को स्किप कर देते हैं। लेकिन इस तरह की गलती अपनी स्किन के साथ ना करें। क्योंकि सनस्क्रीन त्वचा और मौसम के बीच में संतुलन बैठाने में मदद करता है। अगर आप घर पर भी हैं तो सनस्क्रीन की एक परत जरूर लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
dry skin care routine in month of october get hydrated skin with easy tips
त्वचा को साफ रखना है जरूरी

इस मौसम में स्किन थोड़ा ड्राई सी लगने लगती है। ऐसे में स्किन को एक्सफोलिएट करना लोग भूल जाते हैं। लेकिन किसी भी तरह के प्रोडक्ट को चेहरे पर अप्लाई करने के लिए जरूरी है कि स्किन को अंदर तक साफ किया जाए। नहीं तो उन प्रोडक्ट का स्किन पर असर ही नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
dry skin care routine in month of october get hydrated skin with easy tips
cream
ड्राई स्किन के लिए

अगर आपकी स्किन अभी से बहुत ज्यादा ड्राई होने लगी है। तो बार-बार पानी से चेहरे को ना धोएं। साथ ही चेहरे की ड्राईनेस खत्म करने के लिए शहद और बादाम को मिलाकर लगाएं। कुछ देर बाद फेस को पानी से साफ कर लें। वहीं रात को अच्छी नाइट क्रीम स्किन के हिसाब से चुनें। जो रातभर में त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed