फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना पानी का इस्तेमाल किए बालों में ऐसे करें शैंपू, आजमाएं ये शानदार तरीका

Thu, 21 Dec 2017 08:23 AM IST
amarujala.com- presented by: किरण सिंह
amarujala.com- presented by: किरण सिंह Updated Thu, 21 Dec 2017 08:23 AM IST
विज्ञापन
dry shampoo helps in winter to clean your hair

ठंड में सबसे ज्यादा मुश्किल काम होता हेयर वॉश। गर्मियों में भले ही रोज लोग अपने हेयर वॉश कर लेते हो, लेकिन सर्दियों से हमेशा ही इससे बचने की कोशिश करते हैं। फिर भी कितने दिन इससे बच सकते हैं, बालों को गंदगी की वजह से धोना ही पड़ता है। भले ही सप्ताह में दो बार धोएं। चलिए हम आपकी इस परेशानी को दूर कर देते हैं। 



हम आपको यहां एक ऐसा शैम्पू बताने जा रहे हैं जो बिना पानी के ही आपके बालों को साफ कर देगा। खास बात ये है कि इसे आप कभी भी यूज कर सकते हैं और ये है ड्राइ शैम्पू। जानिए इसको यूज करने का तरीका

dry shampoo helps in winter to clean your hair

आपको ड्राइ शैम्पू आसानी से किसी भी दुकान पर मिल जाएगा और ये आपके बालों को उतना ही गहराई से साफ करेगा, जितना लिक्विड शैम्पू करता है। ये आपको पाउडर और स्प्रे रूप में भी मिल जाएगा।

dry shampoo helps in winter to clean your hair

इसको यूज करने से पहले आपको अपने बालों को करीब 2-2 इंच के सेक्‍शन में बांटना होगा। इसके बाद ड्राइ शैम्प को अपने बालों पर स्प्रे करें। स्प्रे करते समय ध्यान रखें कि ये आपके बालों से कम से कम 6 इंच दूर होना चाहिए और इसका इस्तेमाल बालों के सिरे से शुरू करके छोर तक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
dry shampoo helps in winter to clean your hair

इसके बाद मसाज या ब्रश करने से पहले 5 से 10 मिनट तक शैम्पू को बालों में रहने दें। अगर आपके बाल लंबे हैं तो आपको ‌थोड़ा और इंतजार करने की जरूरत है। इसके बाद जहां आपने सबसे पहले शैम्पू लगाया था, वहां अपनी उंगुलियों से मसाज करना शुरू करें।

विज्ञापन
dry shampoo helps in winter to clean your hair
dry

अगर आपने अपने बालों में अधिक ड्राइ शैम्पू लगा लिया है तो आपको एक हार्ड दांत वाले ब्रश का इस्‍तेमाल करना चाहिए। जिससे वो शैम्पू को बालों में बांट सके और एक्सट्रा शैम्पू को बाहर निकाल सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed