फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दमकती त्वचा चाहिए तो घर पर तैयार करें पीलऑफ मास्क, वापस मिल जाएगा खोया निखार

Thu, 24 Sep 2020 09:49 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 24 Sep 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
diy peel off mask made with these home ingredients
mask

आजकल बाजार में बहुत तरह के पीलऑफ मास्क आ गए हैं। जिन्हें लगाने से त्वचा की डलनेस और ड्राईनेस चली जाती है। वहीं ऑइली स्किन पर भी ये मास्क काफी असर करते हैं। टैनिंग, पिग्मेंटेशन, एक्ने मार्क्स के साथ ही ये मास्क एंटी एजिंग का काम बखूबी करते हैं। लेकिन अच्छी खासी कीमत में मिलने वाले इन पील ऑफ मास्क को खरीदना हर बार मुश्किल होता है। ऐसे में क्यों ना इन्हें घर पर ही बनाया जाए।

diy peel off mask made with these home ingredients
peel off mask - फोटो : pixabay

वैसे भी केमिकल से भरे मास्क को चेहरे पर लगाने से अच्छा है कि क्यों ना नेचुरल तत्वों से भरे पील ऑफ मास्क घर पर तैयार किए जाए। वहीं स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए मास्क लगाने से ये ज्यादा असरदार होते हैं। 

diy peel off mask made with these home ingredients
beauty - फोटो : social media
एक्ने के लिए मास्क

अगर चेहरे पर एक्ने निकलते हैं तो आपकी स्किन को स्पेशल मास्क की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए टमाटर के साथ अच्छी तरह से मैश किए पम्पकिन के साथ दालचीनी और आधा चम्मच शहद की जरूरत होगी। इन सारी चीजों को मिलाकर पैक बना लें और चेहरे पर लगाएं। अच्छी तरह से सूख जाने के बाद इसे ठंडे पानी से धो दें। ये मास्क चेहरे एक्ने और इनसे होने वाले दाग-धब्बों को खत्म करने में मदद करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
diy peel off mask made with these home ingredients
mask
टैनिंग और दाग-धब्बे वाली स्किन के लिए 

स्किन पर होने वाली टैनिंग और अनइवन स्किन टोन को ठीक करने के लिए अल्फा हाईड्रोक्सी पील जैसे लैक्टिक एसिड के मास्क त्वचा को मार्क्स और टैन लाइन को हटाने में मदद करते हैं। इस तरह के पील ऑफ मास्क को बनाने के लिए जरूरत होगी दही, चीनी और नींबू के रस की। इन तीनों को मिलाकर एक फैस पैक बना लें और चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद हल्के हाथों से मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो दें। 

विज्ञापन
diy peel off mask made with these home ingredients
carrot - फोटो : social media

चेहरे पर आ गईं झुर्रियों को दूर करने के लिए गाजर का फेस पैक काफी काम का है। इसे बनाने के लिए एक गाजर को उबालकर अच्छे से मैश कर लें। इसमें कुछ बूंद रोज ऑयल की डालें। साथ में एप्रिकॉट ऑयल डालें। चेहरे पर इस पैक को लगाने के बाद दस से पंद्रह मिनट बाद गुनगुने पानी से धोकर चेहरे को साफ कर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed