फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रवीना टंडन ने शेयर किया बरसो पुराना नुस्खा, इसकी मदद से 45 की उम्र में भी रखती हैं बालों को काला

Wed, 23 Sep 2020 03:35 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 23 Sep 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
raveena tandon share ancient remedy to prevent hair fall and grey hair
raveena tandon - फोटो : instagram

नब्बे के दशक में अपने स्टाइल और एक्टिंग से फैंस को दीवाना बनाने वाली रवीना टंडन आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। पिछले दिनों रवीना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने खूबसूरत लंबे, काले  बालों का राज शेयर किया है। जिसमें वो बरसो पुराने नुस्खे को आजमाते नजर आ रही हैं। आगे की स्लाइड में जानिए क्या है रवीना टंडन का बरसो पुराना नुस्खा।


 

raveena tandon share ancient remedy to prevent hair fall and grey hair
Raveena Tandon - फोटो : social media

दरअसल, आजकल हर दूसरा इंसान अपने झड़ते बालों से परेशान है। जिसका कारण हानिकारक केमिकल वाले प्रोडक्ट जैसे शैंपू, कंडीशनर, हेयरस्प्रे वगैरह रहते हैं। वहीं बालों के झड़ने का कारण तनाव और स्ट्रेस भी रहता है। ऐसे में रवीना पुराने समय से ही इस्तेमाल हो रहे इस नुस्खे के आजमाती नजर आ रही हैं। 

raveena tandon share ancient remedy to prevent hair fall and grey hair
amla

रवीना ने बताया कि अगर आप अपने पतले और झड़ते बालों से परेशान हैं तो रोजाना दो से चार आंवले खाना सेहत के साथ बालों के लिए बहुत फायदेमंद होंगे। वहीं बालों की अच्छी सेहत के लिए आंवला बहुत जरूरी है। इसलिए रवीना बालों में आंवले का हेयरपैक लगाती हैं। जिसकी मदद से उनके बाल काले, घने और खूबसूरत दिखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
raveena tandon share ancient remedy to prevent hair fall and grey hair
raveena tandon - फोटो : instagram

रवीना ने बालों पर आंवले का पैक बनाने के लिए बताया कि पांच से छह आंवले लेकर उन्हें एक कप दूध में पका लें। जब ये मुलायम हो जाएं तो इनके बीज निकालकर फाइन पेस्ट तैयार कर लें। अब इस आंवले के पैक को बालों की जड़ों पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। जब ये अच्छी तरह से सूख जाएंतो गुनगुने पानी से बालों को साफ कर लें। 

विज्ञापन
raveena tandon share ancient remedy to prevent hair fall and grey hair
amla - फोटो : twitter
इसके साथ ही रवीना ने वीडियो में इस हेयर पैक को लगाने के फायदे बताए। वहीं उन्होंने बताया कि इस हेयर पैक को बालों में लगाने के बाद शैंपू की जरूरत भी नहीं पड़ती हैं। क्योकि आंवले का एसिडिक फार्मूला बालों की गंदगी को भी साफ कर देता है। जिसकी वजह से हमें अलग से शैंपू करने की जरूरत नहीं पड़ती है और बाल सिल्की, मुलायम नजर आते हैं।


View this post on Instagram

#itsawednesday! Bringing to you the ancient remedy to strengthen your hair and prevent hair fall ! Do try this! #beautytalkieswithravz♥️♥️♥️

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed