फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बालों को सिल्की और स्मूद बनाने वाले कंडीशनर का इस्तेमाल ऐसे भी कर सकते हैं,जान हैरान रह जाएंगे आप

Sat, 02 Nov 2019 10:53 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 02 Nov 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
different use of hair conditioner
- फोटो : social media

बालों को सिल्की और स्मूद बनाने के लिए कंडीशनर का इस्तेमाल करना लगभग सभी जानते हैं। शैंपू के बाद बालों को ड्राई होने से बचाने के साथ ही कंडीशनर से शाइन भी आती है। आज तक आपने कंडीशनर का इस्तेमाल केवल बालों पर किया  होगा। लेकिन हम आपको बालों में लगाने वाले कंडीशनर के कुछ ऐसे इस्तेमाल बताएंगे कि जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 


 
Trending Videos
different use of hair conditioner
- फोटो : Pixabay
माइल्ड डिटर्जेंट  

बहुत ही मुलायम कपड़ों को जिन्हें खास देखभाल की जरूरत होती है। जैसे अंडरगार्मेट्स या ऊनी कपड़ों को धोने के लिए कंडीशनर एक बढ़िया विकल्प है। गर्म पानी में तीन-चार बूंद कंडीशनर की डालें और आपका माइल्ड डिटर्जेंट तैयार है।


 
different use of hair conditioner
- फोटो : Pixabay
मेकअप ब्रश 

कंडीशनर की मदद से मेकअप ब्रश को बड़ी आसानी से साफ किया जा सकता है। मेकअप के मुलायम ब्रश को साफ करने के लिए कुछ बूंद कंडिशनर की गर्म पानी में डाल कर उसमें ब्रश को डुबो दें। थोड़ी  ही देर में ब्रश बिल्कुल साफ हो जाएगा। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
different use of hair conditioner
- फोटो : Pixabay
शेविंग के लिए

अंडरआर्म्स या पैरों के बाल हटाने के लिए अक्सर लड़किया शेविंग का सहारा लेती है। लेकिन अगर इमरजेंसी में घर में शेविंग क्रीम खत्म हो गई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। कुछ बूंद कंडीशनर की लेकर पैरों पर या आर्मपिट पर लगाएं और फिर शेव करें। बिना शेविंग क्रीम के शेव करने का ये बहुत ही अच्छा फार्मूला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed