फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका ने बताया अपनी खूबसूरती का मंत्र, पिछले नौ सालों से फॉलो कर रही हैं ये 'रूटीन'

Wed, 18 Sep 2019 02:26 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 18 Sep 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone reveals beauty and skin care secret
- फोटो : instagram
फैशन या स्टाइल डीवा कोई यूं ही नहीं बन जाता। बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण भी काफी मेहनत के बाद जाकर ये खिताब हासिल कर पाई हैं। दीपिका न सिर्फ फैशन और ब्यूटी क्वीन हैं बल्कि रेड कारपेट से लेकर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का श्रेय भी उन्हें जाता है। इन सब के पीछे दीपिका का 'मल्टी फंक्शन डे रूटीन' है, जो उन्हें डीवा बनाता है। 
deepika padukone reveals beauty and skin care secret
- फोटो : instagram
दीपिका की स्किन केयर सलाह 

दीपिका पादुकोण की चमकदार त्वचा के पीछे प्रतिबद्धता और रोज के नियम का परिणाम है। “मैं बिस्तर पर जाने से पहले सभी मेकअप को हटाने और अपनी त्वचा को साफ करती हूं। कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं कितनी थकी हूं या मेरा दिन कितना व्यस्त रहा है, मैं हमेशा ये काम करती हूं, ”दीपिका ने वोग इंडिया को एक इंटरव्यू में बताया था। दीपिका सनस्क्रीन पर निर्भर रहती हैं, जिसे वो दिन में दो बार लगाती हैं और त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए नाइट क्रीम लगाती हैं। दीपिका त्वचा को डिटॉक्स करने के लिए क्ले मास्क पसंद करती है। "ये अद्भुत काम करता है और सिर्फ 10 मिनट में मेरी त्वचा को ताजा, स्वस्थ और हाइड्रेटेड महसूस कराता है," दीपिका ने कहा।

deepika padukone reveals beauty and skin care secret
- फोटो : social media
दीपिका की स्टेटमेंट आईब्रो का राज 
जबकि आईब्रो जैल, फिलर और पेंसिल अच्छी तरह से आईब्रो निखार सकते हैं लेकिन दीपिका पादुकोण का कहना है कि उन्हें अकेला छोड़ना सबसे अच्छा सौंदर्य निर्णय है। "कई लोग बहुत कुछ करते हैं, सैलून में जाते हैं और आईब्रो बनवाते हैं। सही मोटाई और आकार आपके चेहरे को परिभाषित करते हैं। दीपिका का मानना है कि जितनी मोटी आईब्रो होगी, उतनी जवां आप दिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone reveals beauty and skin care secret
- फोटो : social media
'फिटनेस फ्रिक' दीपिका 
दीपिका पादुकोण बेहद सख्त डाइट फॉलो करने वाली एक्ट्रेस मानी जाती हैं। दीपिका अपने डाइट के साथ किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करतीं। उनके एक्सरसाइज में कार्डियो एक्सरसाइज, वेट ट्रेनिंग, डांस, योग और पिलाटे शामिल है। 
विज्ञापन
deepika padukone reveals beauty and skin care secret
नौ साल से एक ही मेकअप इस्तेमाल कर रहीं दीपिका 
पादुकोण ने बताया कि उन्हें अपने मेकअप के लिए क्लासिक्स के साथ रहना पसंद करती हैं। “मैं अपने मेकअप को साफ और सिंपल रखती हूं। मैं गहरे भूरे, लाल या मैरून लिपस्टिक, एक ब्लश और काजल लगाती हूं। मुझे ग्लॉस का शौक नहीं है, मेरे लिए मैट सबसे अच्छा काम करता है, ”दीपिका ने कहा। नौ साल बाद, दीपिका के मेकअप की सूची में बहुत बदलाव नहीं हुआ है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed