फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों की टैनिंग दूर करनी है तो जीरा करेगा मदद, इस तरह से करें इस्तेमाल और पाएं चेहरे पर दमक

Sun, 28 Feb 2021 09:17 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 28 Feb 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
cumin seeds face pack to get rid of tanning in summer
जीरा - फोटो : Pixabay

गर्मियों के मौसम में धूप, धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से चेहरे पर डलनेस नजर आने लगती हैं। वहीं चेहरे और हाथों-पैरों पर टैनिंग भी हो जाती है। जिसे दूर करने के लिए पार्लर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन आप चाहे तो टैनिंग को घर में ही दूर कर सकते हैं। इसके लिए बस जरूरत होगी रसोई में रखे जीरे की। जिसकी मदद से फेसपैक बनाकर त्वचा पर चमक लाई जा सकती है। 

cumin seeds face pack to get rid of tanning in summer
face - फोटो : pixa

हर घर की रसोई में जीरा तो होता ही है। स्किन टैनिंग को दूर करने के लिए जीरे को दरदरा पीसकर गुलाबजल और दही में मिक्स कर फेस पैक बना लें। इसे हाथों-पैरों और चेहरे पर दस मिनट लगाकर छोड़ दें। फिर पानी से साफ कर लें। कुछ दिनों के इस्तेमाल से फर्क नजर आने लगेगा।

cumin seeds face pack to get rid of tanning in summer
face pack

गर्मियों के मौसम में चेहरा डल दिखने लगा है और फेयरनेस चली गई है तो जीरे के दरदरे पाउडर में हल्दी पाउडर और शहद मिलाकर लगाएं। जब ये सूख जाए तो इसे धो दें। इस फेस पैक से चेहरे का गोरापन बढेगा और डलनेस दूर भाग जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
cumin seeds face pack to get rid of tanning in summer
wrinkle face - फोटो : social media

यहीं नहीं बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर फाइन लाइंस और रिंकल्स दिखने लगते हैं। ऐसे में सप्ताह में दो बार चेहरे पर जीरे के पाउडर को बेसन और कच्चे दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाने से कुछ दिनों में इसका असर दिखने लगता है। 

विज्ञापन
cumin seeds face pack to get rid of tanning in summer
face wash

चेहरे पर पार्लर जैसी चमक चाहिए तो जीरे का स्क्रब बनाकर लगाएं। इसके लिए जरूरत होगी दो चम्मच जीरा, एक चम्मच चीनी, एक चम्मच शहद, एक चम्मच बादाम का तेल, तीन से चार बूंद टी ट्री ऑयल। अब इन सारी चीजों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करने से चेहरे की सारी गंदगी दूर होती है और चेहरे पर निखार आता है। वहीं टी ट्री ऑयल त्वचा को मॉइश्चर करने के काम भी आता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed