फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों की चिलचिलाती धूप से त्वचा का करें बचाव, इन चीजों से चेहरे को मिलेगी ठंडक

Fri, 26 Feb 2021 07:45 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 26 Feb 2021 07:45 AM IST
विज्ञापन
prevent skin with summer heat use this quick remedy
summer - फोटो : pixabay

गर्मियों की चिलचिलाती धूप में जब भी हम बाहर निकलते हैं तो त्वचा पर इसका गहरा असर होता है। तापमान की गर्मी चेहरे को झुलसा देती है। जिससे चेहरे पर डलनेस नजर आती है और चेहरा बेजान सा हो जाता है। ऐसे में कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें इस्तेमाल कर त्वचा को नई जान दी जा सकती है। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो खास चीजें जिनका इस्तेमाल गर्मियों के मौसम में जरूर करना चाहिए। 

prevent skin with summer heat use this quick remedy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
फेस मिस्ट

ऑफिस में या घर के बाहर जब भी निकलें तो साथ में फेस मिस्ट जरूर रखें। हर एक दो घंटे बाद चेहरे पर इसके छिड़काव से त्वचा हाइड्रेट होती रहेगी और चेहरे पर डलनेस नहीं दिखेगी। वैसे तो बाजार में फेस मिस्ट आसानी से मिल जाएंगे। लेकिन आप चाहे तो इसे घर पर ही बना सकती हैं। इसके लिए बस जरूरत होगी कुछ गुलाब की पंखुड़ियों की और एक लीटर पानी की। किसी बर्तन में पानी को उबालकर उसमें गुलाब की पंखुड़ियों को डालकर रातभर के लिए रख दें। फिर सुबह इस पानी को किसी स्प्रे बोतल में छान लें। बस तैयार है आपका घर में तैयार फेस मिस्ट। 

prevent skin with summer heat use this quick remedy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कूलिंग फेस पैक

अगर चेहरे पर धूप की गर्मी से टैनिग हो गई है या फिर जलन हो रही है तो कूलिंग फेसपैक काफी राहत पहुंचाएगा। इसके लिए बस जरूरत है टमाटर और शहद की। टमाटर को पीसकर उसमे शहद मिला लें। इस मिक्सचर को चेहरे पर लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। अगर आपका चेहरा तैलीय है और गर्मी की वजह से तेल निकल रहा है तो इस फेस पैक में थोड़ा सा बेसन मिला दें। ये चेहरे पर जमा अतिरिक्त तेल निकाल देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
prevent skin with summer heat use this quick remedy
ice cubes
आइस क्यूब

त्वचा को फौरन ठंडक देनी हो तो बर्फ का टुकड़ा बड़े काम का है। इसे चेहरे पर लगाने से काफी राहत मिलती है। चेहरे को ठंडक देने के लिए एलोवेरा जेल को आइस ट्रे में भरकर जमा लें। ये त्वचा को ठंडक देने के साथ ही फायदा भी पहुंचाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed