फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

How To Use Cream: चेहरे पर कोल्ड क्रीम लगाने का सही तरीका जानते हैं ? अगर नहीं तो पढ़ें ये खबर

Thu, 19 Dec 2024 10:14 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 19 Dec 2024 10:14 AM IST
सार

चेहरे पर कोल्ड क्रीम लगाने का सही तरीका जानने से आपकी त्वचा को ज्यादा फायदा मिलेगा। यहां पर सही तरीका बताया गया है, ताकि कोल्ड क्रीम का आपके चेहरे पर अच्छा प्रभाव पड़े। 

विज्ञापन
chehre par cold cream lagane ka sahi tareeka kya hai
चेहरे पर कोल्ड क्रीम लगाने का सही तरीका जानते हैं ? - फोटो : Adobe stock

How To Use Cream: सर्दी के मौसम में हर कोई त्वचा का रूखेपन से परेशान रहता है। इस रूखेपन को दूर करने के लिए लोग कई तरह के बॉडी लोशन और कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। बाजारों में आजकल हर स्किन टाइप के हिसाब से क्रीम मिल जाती है, जो त्वचा संबंधी कई परेशानियों को दूर करती हैं। पर, कई बार ये देखने को मिलता है कि बॉडी लोशन और कोल्ड क्रीम भी त्वचा के रूखेपन को दूर नहीं कर पाते। ये आपकी लापरवाही की वजह से हो सकता है।



दरअसल, कई बार लोग गलत तरह से क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, जिस वजह से इसका अच्छा प्रभाव देखने को नहीं मिलता है। इसी वजह से हम आपको चेहरे पर क्रीम लगाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि आपके चेहरे की परेशानियां भी दूर हो जाएं। 

chehre par cold cream lagane ka sahi tareeka kya hai
चेहरा साफ करें - फोटो : Adobe stock

चेहरा साफ करें

 कोल्ड क्रीम या फिर कोई सी भी क्रीम लगाने के पहले अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी और माइल्ड फेसवॉश से धो लें। चेहरे को धोने के बाद इसे पूरी तरह से सुखा जरूर लें, ताकि क्रीम चेहरे पर सही से सेट हो जाए।  

chehre par cold cream lagane ka sahi tareeka kya hai
डॉट्स में लगाएं - फोटो : Adobe stock

डॉट्स में लगाएं

अक्सर लोग क्रीम को सीधा हाथ में लेते हैं और उसे चेहरे पर रगड़े लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। क्रीम को हमेशा चेहरे पर डॉट्स की तरह माथे, नाक, गाल, और ठुड्डी पर लगाएं। फिर इसे हल्के हाथ से रब करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
chehre par cold cream lagane ka sahi tareeka kya hai
सर्कुलर मोशन में मसाज करें - फोटो : Adobe stock

सर्कुलर मोशन में मसाज करें

क्रीम को अपनी उंगलियों पर लेकर चेहरे की सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करें। आंखों के आसपास क्रीम लगाते समय ध्यान रखें कि क्रीम आंखों के अंदर न जाए, वरना आपको परेशानी हो सकती है। 

विज्ञापन
chehre par cold cream lagane ka sahi tareeka kya hai
रात को लगाएं - फोटो : Adobe stock

रात को लगाएं

यदि आप चाहते हैं कि क्रीम का असर चेहरे पर जल्दी हो तो कोल्ड क्रीम को नाइट क्रीम के रूप में इस्तेमाल करना बेहतर है। इसे लगाने के बाद त्वचा हाइड्रेटेड और मुलायम रहती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed