{"_id":"5def89a28ebc3e87cd193362","slug":"best-beauty-tips-with-jaggery-for-beautiful-skin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"त्वचा की खूबसूरती को कई गुना निखार देता है गुड़, जानें इस्तेमाल का तरीका","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
त्वचा की खूबसूरती को कई गुना निखार देता है गुड़, जानें इस्तेमाल का तरीका
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Wed, 11 Dec 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कई बार आपने बड़े-बुजुर्गों को खाना खाने के बाद गुड़ खाने की सलाह देते देखा होगा, लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह आपकी सेहत के साथ-साथ त्वचा की खूबसूरती के लिए भी वरदान साबित होता है। गुड़ हमे कई बीमारियों से कवच प्रदान करता है। इसके साथ ही यह चेहरे के दाग-धब्बे भी मिटाता है। खास बात यह है कि गुड़ बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं गुड़ किस तरह से आपको खूबसूरत बनाने में आपकी मदद करता है।
2 of 6
- फोटो : pixa
गुड़ बालों को घना और खूबसूरत में भी मददगार है। बालों पर लगाने के लिए गुड़ में मुल्तानी मिट्टी, दही और पानी मिलाकर हेयर पैक बना लें। ये पैक बाल धोने के एक घंटे पहले लगा लें। इसके बाद हेयर वॉश करें। इससे बाल घने तो होंगे ही साथ में मुलायम और चमकदार भी हो जाएंगे।
3 of 6
- फोटो : pixa
उम्र के बढ़ने के साथ-साथ चेहरे पर झुर्रियां आना शुरू हो जाती हैं। गुड़ में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं, जो फ्री रैडिक से लड़ने में सहायक होते हैं। इसलिए रोजाना गुड़ का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : pixabay
नियमित रूप से गुड़ खाने से चेहरे पर किसी तरह का दाग धब्बा नहीं रहता। आप चाहे तो इसका पैक लगाकर भी फेस पर लगा सकती हैं। इसके लिए 1 चम्मच गुड़ में 1 चम्मच टमाटर का रस, आधा नींबू का रस, चुटकीभर हल्दी और थोड़ी गर्म ग्रीन टी मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर धो लें।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : pixabay
गुड़ में ढेर सारे मिनरल और विटामिन होते हैं। यही वजह है कि यह एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। गुड़ खाने वालों को कब्ज की शिकायत कभी नहीं रहती है। पेट साफ होगा तो स्किन पर ग्लो अपने आप नजर आएगा। गुनगुने पानी या फिर चाय में शक्कर की जगह गुड़ मिलाकर रोजाना पीना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।