फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Cleanser: एक चम्मच बेसन से करें रोजाना चेहरे को साफ, नहीं पड़ेगी फेसवॉश की जरूरत

Tue, 05 Jul 2022 05:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 05 Jul 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
besan face pack for clean every type of skin
face pack

चेहरे की स्किन को चमकदार और खूबसूरत बनाने का पहला स्टेप त्वचा को साफ करना होता है। इसके लिए फेसवॉश को इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। हर स्किन टाइप के हिसाब से फेसवॉश मार्केट में मिल जाते हैं। लेकिन अगर आप घर के नुस्खों पर भरोसा करती हैं। तो बाजार के केमिकल वाले फेसवॉश के बिना भी चेहरे को साफ और चमकदार बना सकती हैं। इसके लिए बस जरूरत होगी एक चम्मच बेसन की। तो चलिए जानें कैसे अलग स्किन टाइप के लिए एक चम्मच बेसन से कैसे फेसवॉश बनाकर तैयार किया जा सकता है। 

besan face pack for clean every type of skin
besan Face Pack
ऑयली स्किन के लिए

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ऐसे फेसवॉश को इस्तेमाल करना पड़ता होगा जो चेहरे के ऑयल को कंट्रोल कर सके। वहीं अगर आप बेसन का क्लींजर इस्तेमाल करना चाहती हैं तो एक चम्मच बेसन में टमाटर के गूदे को मिला दें। साथ में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर चेहरे पर इस पेस्ट को लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर करीब पांच से दस मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। चेहरे को ठंडे पानी से साफ कर लें। चेहरा धोने के बाद फर्क अपने आप नजर आएगा। कि आपका चेहरा कैसे साफ होकर दमक रहा है। 

 

besan face pack for clean every type of skin
facepack
रूखी त्वचा के लिए

अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो फेसवॉश चुनते समय अपनी स्किन का खास ख्याल रखती होंगी। जिससे कि त्वचा मॉइश्चराइज रहे। ड्राई स्किन वालों को बेसन का क्लींजर बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत होती है। एक चम्मच बेसन में दही और शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। करीब पंद्रह मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। चेहरे पर फर्क अपने आप दिखने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
besan face pack for clean every type of skin
acne prone skin - फोटो : Pixabay
एक्ने वाली स्किन

अगर आपका चेहरा काफी सेंसटिव है। और अक्सर दाने, मुंहासे हो जाते हैं। तो केमिकल की जगह पर बेसन के पैक को ही इस्तेमाल करें। बेसन का क्लींजर बनाने के लिए एक चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी और चंदन का पाउडर मिलाएं। फिर गुलाबजल डालकर पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। 

विज्ञापन
besan face pack for clean every type of skin
acne

इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो चेहरे को ठंडे पानी से धो दें। इससे चेहरे पर और एक्ने नहीं होंगे। और स्किन की बर्निंग भी कम होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed