फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: घर पर जरूर लगाएं ये खास पौधा, इसकी पत्तियां चेहरे और बालों की कई परेशानियों को कर देंगी छूमंतर

Thu, 19 Dec 2024 11:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 19 Dec 2024 11:43 AM IST
सार

एलोवेरा का उपयोग त्वचा और बालों की देखभाल के लिए बहुत प्राचीन समय से किया जा रहा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो इसे चेहरे और बालों को अत्यंत खूबसूरत बनाते हैं। 

विज्ञापन
benefits of aloe vera gel on face in hindi
घर पर जरूर लगाएं ये खास पौधा - फोटो : Adobe stock

Skin Care Tips:  मौसम बदलने के साथ-साथ बालों और त्वचा में काफी बदलाव देखने को मिलता है। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अपने चेहरे और बालों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए लोग सर्दी के मौसम में हजारों रूपए स्किन केयर में खर्च कर देते हैं।



यदि आप इतना पैसा खर्च नहीं करना चाहते तो यहां हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो चेहरे के साथ-साथ बालों के लिए लिए काफी लाभदायक है। यहां हम बात कर रहे हैं एलोवेरा की, एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जिसे औषधीय और सौंदर्य लाभों के लिए जाना जाता है। इसकी गूदेदार पत्तियों से जो जेल निकलता है, उसका इस्तेमाल विभिन्न स्वास्थ्य और त्वचा से संबंधित समस्याओं के समाधान में उपयोग किया जाता है।

यहां हम आपको एलोवेरा से त्वचा और बालों में होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। हालांकि एलोवेरा का अधिक सेवन कुछ मामलों में नुकसान भी पहुंचा सकता है, इसलिए इसका उपयोग करते समय सावधानी बरतें।

benefits of aloe vera gel on face in hindi
त्वचा को करता है हाइड्रेट - फोटो : Adobe stock

त्वचा को करता है हाइड्रेट

यदि आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल नियमित रूप से करते हैं तो ये त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है और इसे कोमल बनाता है। यह शुष्क और रुखी त्वचा के लिए बहुत प्रभावी है। ऐसे में हर रोज साफ चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें।  

benefits of aloe vera gel on face in hindi
मुंहासों को करता है खत्म - फोटो : Adobe stock

मुंहासों को करता है खत्म

एलोवेरा जेल में तमाम तरह के इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पिंपल्स और मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल मुंहासों से प्रभावित त्वचा पर करें और 20 मिनट बाद धो लें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of aloe vera gel on face in hindi
चेहरे के दाग होंगे कम - फोटो : Adobe stock

चेहरे के दाग होंगे कम

एलोवेरा का नियमित उपयोग त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करता है और त्वचा की रंगत निखारता है। इसके इस्तेमाल के लिए भी आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको बस हर रोज सोने से पहले त्वचा पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना है। 

विज्ञापन
benefits of aloe vera gel on face in hindi
बालों को रूखापन करता है दूर - फोटो : Adobe stock
बालों को रूखापन करता है दूर

एलोवेरा जेल बालों को प्राकृतिक रूप से कंडीशन करता है और उन्हें मुलायम बनाता है। यदि इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो हफ्ते में दो बार एलोवेरा जेल को बालों में लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।  

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed