Skin Care Tips: मौसम बदलने के साथ-साथ बालों और त्वचा में काफी बदलाव देखने को मिलता है। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अपने चेहरे और बालों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए लोग सर्दी के मौसम में हजारों रूपए स्किन केयर में खर्च कर देते हैं।
यदि आप इतना पैसा खर्च नहीं करना चाहते तो यहां हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो चेहरे के साथ-साथ बालों के लिए लिए काफी लाभदायक है। यहां हम बात कर रहे हैं एलोवेरा की, एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जिसे औषधीय और सौंदर्य लाभों के लिए जाना जाता है। इसकी गूदेदार पत्तियों से जो जेल निकलता है, उसका इस्तेमाल विभिन्न स्वास्थ्य और त्वचा से संबंधित समस्याओं के समाधान में उपयोग किया जाता है।
यहां हम आपको एलोवेरा से त्वचा और बालों में होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। हालांकि एलोवेरा का अधिक सेवन कुछ मामलों में नुकसान भी पहुंचा सकता है, इसलिए इसका उपयोग करते समय सावधानी बरतें।
2 of 7
त्वचा को करता है हाइड्रेट
- फोटो : Adobe stock
त्वचा को करता है हाइड्रेट
यदि आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल नियमित रूप से करते हैं तो ये त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है और इसे कोमल बनाता है। यह शुष्क और रुखी त्वचा के लिए बहुत प्रभावी है। ऐसे में हर रोज साफ चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें।
3 of 7
मुंहासों को करता है खत्म
- फोटो : Adobe stock
मुंहासों को करता है खत्म
एलोवेरा जेल में तमाम तरह के इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पिंपल्स और मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल मुंहासों से प्रभावित त्वचा पर करें और 20 मिनट बाद धो लें।
4 of 7
चेहरे के दाग होंगे कम
- फोटो : Adobe stock
चेहरे के दाग होंगे कम
एलोवेरा का नियमित उपयोग त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करता है और त्वचा की रंगत निखारता है। इसके इस्तेमाल के लिए भी आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको बस हर रोज सोने से पहले त्वचा पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना है।
5 of 7
बालों को रूखापन करता है दूर
- फोटो : Adobe stock
बालों को रूखापन करता है दूर
एलोवेरा जेल बालों को प्राकृतिक रूप से कंडीशन करता है और उन्हें मुलायम बनाता है। यदि इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो हफ्ते में दो बार एलोवेरा जेल को बालों में लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।