फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care: 'मुझे भी लगा कि चोटी से बाल बढ़ते हैं लेकिन फिर ये पढ़ा और सोच बदल गई', आप भी अवश्य पढ़ें ये फैक्ट

Tue, 24 Jun 2025 10:09 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 24 Jun 2025 10:09 AM IST
सार

Hair Care Myths and Facts: अक्सर आपने घर पर किसी न किसी को ये कहते सुना होगा कि चोटी को कसकर बांधों, इससे बाल लंबे होंगे। इस बात की सच्चाई का पता आज हम लगाएंगे। 

विज्ञापन
Hair Care Myths and Facts Does Braiding Hair Really Help It Grow Longer Know What Experts Says
चोटी गूंथो, बाल बढ़ेंगे! क्या ये सिर्फ एक मिथ है? - फोटो : Adobe stock

Hair Care Myths and Facts: बालों को लेकर तरह-तरह की धारणाएं फैली हुई हैं। जैसे कि अगर बालों में नजर लग जाए तो बाल झड़ने लगते हैं, यदि बाल खुले रखे तो बाल टूटने लगते हैं। इसके अलावा सबसे बड़ी धारणा ये है कि अगर बालों की लंबाई बढ़ानी है तो कस कर चोटी करना जरूरी है।



जी हां, आपने भी अपने घर की बड़ी महिलाओं को ऐसा कहते अवश्य सुना होगा कि चोटी कस के बांधों, नहीं तो बाल झड़ना शुरू हो जाएंगे। ऐसे में बहुत सी महिलाएं और लड़कियां अपने बालों में टाइट गूंथ कर चोटी बनाती हैं। पर, क्या आप इसके पीछे की सच्चाई जानती हैं। अगर नहीं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। हम यहां आपको बताएंगे कि चोटी बांधने से आपके बाल लंबे होंगे या नहीं... हम ये भी बताएंगे कि इसका आपके बालों पर क्या प्रभाव पड़ता है। 

Hair Care Myths and Facts Does Braiding Hair Really Help It Grow Longer Know What Experts Says
जानें क्या है असली सच - फोटो : instagram
जानें क्या है असली सच

पहले जान लेते हैं कि क्या गूंथकर चोटी करने से सच में बाल लंबे होते हैं या नहीं। दरअसल, चोटी गूंथने से बाल सीधे तौर पर लंबे नहीं होते, क्योंकि बालों की लंबाई उनके रोम से निकलने की दर पर निर्भर करती है। जोकि पूरी तरह से आपके हार्मोन्स और पोषण पर निर्भर करती है।
Hair Care Myths and Facts Does Braiding Hair Really Help It Grow Longer Know What Experts Says
जानें क्या है असली सच - फोटो : instagram
अत: चोटी गूंथने से आपके बाल लंबे नहीं होते, बस इसकी वजह से आपके बाल सुरक्षित रहते हैं। यहां इस लेख में हम आपको चोटी गूंथने के फायदे और गलत तरह से चोटी करने के नुकसान भी बताएंगे, ताकि आपको हर डिटेल मिल सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care Myths and Facts Does Braiding Hair Really Help It Grow Longer Know What Experts Says
चोटी गूंथने के फायदे - फोटो : Adobe stock
चोटी गूंथने के फायदे

अगर आप गूंथकर चोटी बांधेंगी तो आप आपके कम उलझेंगे, जिस कारण बालों के झड़ने की संभावना काफी कम हो जाती है। वहीं अगर आप बालों को खुला रखते हैं तो आप आपस में उलझते अवश्य हैं, जिस कारण बाल उलझकर टूटते हैं। इसके साथ-साथ चोटी गूंथने से बालों का घर्षण कम हो जाता है। जिस कारण फ्रिजीनेस और स्प्लिट एंड्स से बचाव होता है। 

 
विज्ञापन
Hair Care Myths and Facts Does Braiding Hair Really Help It Grow Longer Know What Experts Says
गलत तरह से चोटी गूंथने के नुकसान - फोटो : freepik
गलत तरह से चोटी गूंथने के नुकसान

वहीं आपके लिए अब ये भी जानना जरूरी है कि गलत तरह से चोटी करने के नुकसान क्या हैं। हमेशा ध्यान रखें कि बहुत कसकर चोटी बांधने से ट्रैक्शन एलोपेसिया हो सकता है, जिससे बाल झड़ सकते हैं। इसके अलावा अगर आप गीले बालों में चोटी बांधते हैं तो भी आपके बाल तेजी से उलझ कर झड़ने लते हैं। इससे इससे भी बचकर रहें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed