फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips : कम उम्र में ही सफेद होने लगे हैं बाल तो इन तरीकों के पाएं नेचुरल ब्लैक हेयर

Wed, 22 Mar 2023 04:15 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 22 Mar 2023 04:15 PM IST
सार

आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप घर पर ही नेचुरल ब्लैक हेयर पा सकते हैं।

विज्ञापन
Beauty Tips home made hair mask for white hair
Home Made Hair Mask - फोटो : istock

Beauty Tips : आज-कल के समय में बिगड़ी हुई लाइफ स्टाइल और खान-पान की वजह से कम उम्र में ही लोगों के शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इसका सीधा असर बालों और त्वचा पर पड़ता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ते तनाव की वजह से कम उम्र में ही बाल सफेद होने की समस्या सामने आने लगती है। इस परेशानी से आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति परेशान होता है।



अपने सफेद बालों को छिपाने के लिए लोग हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बाल और ज्यादा खराब होने लगते हैं। बाजार में मिलने वाले हेयर कलर्स में कई तरह के केमिकल पाए जाते हैं। इसी परेशानी को देखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप घर पर ही नेचुरल ब्लैक हेयर पा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा रुपये खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। 

Beauty Tips home made hair mask for white hair
Amla - फोटो : Pixabay

करें आंवला और मेथी का इस्तेमाल

अगर आप अपने बालों को नेचुरल तरीके के काला करना चाहते हैं तो आंवला और मेथी का हेयर मास्क तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले तीन बड़े चम्मच आंवला और मेथी के पाउडर को मिलाकर इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं और इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब इसे बालों में लगाकर सूखने दें और एक घंटे बाद धो दें। कुछ महीने बाद इसका असर दिखने लगेगा। 

Beauty Tips home made hair mask for white hair
Tea - फोटो : Istock

ब्लैक टी है बेहद फायदेमंद

बालों के लिए ब्लैक टी बेहद फायदेमंद होती है। इसे बालों में लगाने के लिए आप एक कप पानी में दो बड़े चम्मच ब्लैक टी और एक चम्मच नमक को अच्छे से उबाल लें। इस पानी को ठंडा होने पर इसी से बाल धोएं। इसके इस्तेमाल से आपके बालों में चमक आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty Tips home made hair mask for white hair
coffee - फोटो : istock

मेहंदी और कॉफी है बेहद फायदेमंद

बालों को नेचुरल तरीके से काला करने के लिए मेहंदी और कॉफी का मास्क काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए सबसे पहले एक कप पानी में एक चम्मच कॉफी डालकर अच्छे से उबाल लें। ठंडा होने के बाद इसमें मेहंदी पाउडर मिलाएं। इस मास्क को कुछ देर के लिए बालों में लगा छोड़ दें। एक घंटे के बाद इसे धो दें। 

विज्ञापन
Beauty Tips home made hair mask for white hair
onion - फोटो : iStock

प्याज का रस करें इस्तेमाल

बालों के लिए प्याज का रस बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए प्याज के रस को निकाल कर अपने बालों की जड़ों में लगाएं और तीस मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब इसे अच्छे से धो लें। इसके इस्तेमाल से आपके बाल झड़ने की समस्या भी दूर होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed