फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips : गर्मियों में फटने लगे हैं होंठ तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Sun, 09 Apr 2023 04:17 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 09 Apr 2023 04:17 PM IST
सार

इस लेख में हम आपको फटे होंठों को सही करने के कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिनको फॉलो करके आप होंठों को मुलायम बना सकते हैं। 

विज्ञापन
Beauty Tips how to do lip care at home with home remedies
lips - फोटो : getty images

Beauty Tips : गर्मियों की शुरूआत होते ही शरीर में कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। टैनिंग, सनबर्न और कई तरह की स्किन परेशानियों का समाधान तो आपको पार्लर में मिल जाता है, पर एक ऐसी समस्या है, जिस पर लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते, जिस वजह से ये बढ़ती जाती है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं होंठों की, गर्मियों की शुरूआत में ही होंठ काफी फटने लगते हैं। जिससे चेहरे की सुंदरता काफी कम हो जाती है। होंठों के चटकने के बाद अगर इसका ध्यान नहीं रखा जाए तो इनमें से खून निकलने लगता है।



अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहीं हैं और इससे छुटकारा पाने का सही तरीका नहीं मिल रहा तो ये खबर आपके लिए है। इस लेख में हम आपको फटे होंठों को सही करने के कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिनको फॉलो करके आप होंठों को मुलायम बना सकते हैं। 

Beauty Tips how to do lip care at home with home remedies
honey - फोटो : istock

होंठों पर लगाएं शहद

अगर आप भी लगातार फटते होंठों से परेशान हैं तो उन पर शहद लगा सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि शहद में एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं। इसे लगाने से आपके होंठ मुलायम रहेंगे। आप चाहें तो इसकी मदद से एक लिप बाम तैयार कर सकते हैं। 

Beauty Tips how to do lip care at home with home remedies
malai - फोटो : social media
मलाई है फायदेमंद

अपने होंठों पर मलाई लगाकर भी आप इसे मुलायम बना सकती हैं। मलाई से आप होंठों की मसाज कर सकती हैं।  मलाई में नींबू के रस की कुछ बूंदें डालकर आप अपनी परेशानी खत्म कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty Tips how to do lip care at home with home remedies
Almond Oil - फोटो : Pixabay

होंठों पर लगाएं बादाम का तेल

अपने होंठों पर रात में सोने से पहले हर रोज बादाम का तेल लगाएं। इससे होंठ अंदर से नर्म हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Beauty Tips how to do lip care at home with home remedies
Haldi

हल्दी भी है फायदेमंद

हल्दी तो वैसे भी काफी फायदेमंद बताई जाती है। होंठों पर हल्दी लगाने के लिए आप सबसे पहले दो चुटकी हल्दी को चौथाई चम्मच दूध में मिला लें। अब इस पेस्ट को होंठों पर लगाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed