फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips : गर्मियों में चाहिए दमकता हुआ चेहरा तो इन बातों का रखें ध्यान

Mon, 20 Mar 2023 11:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 20 Mar 2023 11:00 AM IST
सार

गर्मियों के मौसम में अपने चेहरे का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, आइए देर ना करते हुए आपको इसके बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
beauty tips Skin Care routine for summer how to remove pimples
स्किन केयर - फोटो : pixabay

Skin Care Tips : जैसे-जैसे गर्मी का मौसम पास आ रहा है लोगों के सामने स्किन से जुड़ी समस्याएं भी आने लगी हैं। दरअसल, ठंडी के समय चिलचिलाती धूप से हम सभी को राहत रहती है। पर, जैसे ही गर्मियों का मौसम आता है, वैसे ही हमारे शरीर में पानी की कमी होने लगती है। चेहरे पर पिंपल और एक्ने की समस्या सामने आने लगती है। जिस वजह से चेहरा बेहद अजीब सा लगने लगता है। लोग इस परेशानी को खत्म करने के लिए पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, पर कई बार तब भी इसके छुटकारा नहीं मिलता।



आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे, जिनको अपनाकर आप इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करना होगा। जिसके बाद गर्मियों में भी आपकी त्वचा बेहद ग्लोइंग दिखेगी। दरअसल, गर्मियों के मौसम में अपने चेहरे का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, आइए देर ना करते हुए आपको इसके बारे में बताते हैं।

beauty tips Skin Care routine for summer how to remove pimples
सर्दियों के फेसवॉश को कहें बॉय-बॉय  - फोटो : Istock

सर्दियों के फेसवॉश को कहें बॉय-बॉय 

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि, जो फेसवॉश लोग सर्दियों के मौसम में इस्तेमाल करते हैं, उसी को गर्मियों में भी चेहरे पर लगाते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। मौसम बदलने के साथ आपको सबसे पहले अपना फेसवॉश बदलना चाहिए। गर्मियों में उन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए जिनके इस्तेमाल से त्वचा के पोर्स आसानी के क्लीन हो जाएं।

beauty tips Skin Care routine for summer how to remove pimples
बेहद जरूरी है सनस्क्रीन

बेहद जरूरी है सनस्क्रीन

गर्मियों में चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना ना भूलें। दिन में तकरीबन तीन बार इसका इस्तेमाल करें। जब भी घर से निकलें सनस्क्रीन जरूर लगाएं। चेहरे के साथ-साथ हाथों और गर्दन में भी सनस्क्रीन लगानी चाहिए। सनस्क्रीन लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि चेहरा अच्छी तरह साफ हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
beauty tips Skin Care routine for summer how to remove pimples
बार-बार धोएं चेहरा

बार-बार धोएं चेहरा

अगर आप चाहते हैं कि आपके चेहरे पर प्रदुषण का बिल्कुल प्रभाव ना पड़े तो बार-बार अपने चेहरे को धोते रहें। इससे पिंपल्स नहीं होंगे। 

विज्ञापन
beauty tips Skin Care routine for summer how to remove pimples
ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए - फोटो : Pixels

ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए

गर्मियों के मौसम में जितना हो सके पानी पीना चाहिए। इसके साथ आप उन फलों का सेवन कर सकते हैं जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी तो स्किन से जुड़ी परेशानियां भी कम सामने आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed