फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips: सर्दियों में फटे होंठ कर रहे हैं आपके लुक को खराब, तो इन चार तरीकों से बना सकते हैं मुलायम

Fri, 03 Dec 2021 04:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 03 Dec 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
Beauty Tips four home remedies for dry lips in winter
फटे होंठों को ठीक करने के घरेलू उपाय - फोटो : istock

हम अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए कई काम करते हैं, कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का हम इस्तेमाल करते हैं और कई अन्य चीजों का भी ध्यान रखते हैं। ये सब इसलिए ताकि हमारी त्वचा को कोई फर्क न पड़े। लेकिन जब-जब मौसम बदलता है, तब हमारी त्वचा पर इसका बुरा असर पड़ता है। वहीं, सर्दियां आते ही होंठ भी ड्राई होने लगते हैं या फिर फटने लगते हैं। ऐसे में हम कई तरह के प्रोडक्ट्स जैसे- लिप बाम आदि लगाते हैं। लेकिन कई मर्तबा इनसे भी ये ठीक नहीं हो पाते हैं। ऐसे में जरूरत है कि कोई ऐसा तरीका अपनाया जाए, जो सर्दी के मौसम में भी होंठ न फटे और आपकी खूबसूरती को ये खराब न कर पाएं। अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

Beauty Tips four home remedies for dry lips in winter
फटे होंठों को ठीक करने के घरेलू उपाय - फोटो : Pixabay

संतरे के छिलके कर सकते हैं मदद

  • संतरे के छिलकों का आपको पाउडर तैयार करना है, ताकि ये आपके फटे होंठों को ठीक कर सके। इसके लिए आपको थोड़े से संतरे के पाउडर में बादाम के तेल की 10-12 बूंदें और ब्राउन शुगर मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करना है। इसे अपने होंठों पर लगाकर थोड़ी देर बाद धो लें। इसके बाद आपको इसका असर दिखने लगेगा।
Beauty Tips four home remedies for dry lips in winter
फटे होंठों को ठीक करने के घरेलू उपाय - फोटो : Pixabay

हल्दी का इस्तेमाल करें

  • आपको करना ये है कि थोड़ी सी हल्दी लेनी है और फिर इसमें थोड़ा सा दूध मिला लेना है। ऐसे में ये लेप तैयार हो जाएगा, जिसे आपको रोजाना अपने होंठों पर लगाना है। ऐसा करने से आपको फायदा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty Tips four home remedies for dry lips in winter
फटे होंठों को ठीक करने के घरेलू उपाय - फोटो : iStock

नारियल को लगाएं शहद के साथ

  • नारियल और शहद से आप अपने फटे होंठों को ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आपको थोड़ा से नारियल के तेल में एक चम्मच शहद, थोड़ा सा ब्राउन शुगर और गर्म पानी मिला लेना है। अब एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और फिर से अपने होंठों पर लगाकर लगभग 10 मिनट बाद पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको लाभ होगा।
विज्ञापन
Beauty Tips four home remedies for dry lips in winter
फटे होंठों को ठीक करने के घरेलू उपाय - फोटो : iStock

पानी पीना जरूरी

  • हमारे फटते होंठों का इलाज पानी भी कर सकता है। दरअसल, हमारे होंठों को नमी की जरूरत होती है और पर्याप्त मात्रा में पानी न मिलने की वजह से ये फटने या सूखने लगते हैं। इसलिए आपको रोजाना नियमित रूप से पानी का सेवन करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed