फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टिप्स: मानसून में परेशान हैं फटे होंठों से, तो इन तरीकों से बनाएं इन्हें मुलायम

Wed, 11 Aug 2021 03:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 11 Aug 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
Beauty tips chapped lips remedies monsoon dry lips tips
फटे होंठ प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इंसान की त्वचा काफी मुलायम होती है, जिसकी वजह से कई बार इस पर फर्क साफ नजर आता है। कभी बदलते मौसम की वजह से, तो कभी पोषण की कमी की वजह से हमारी त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यही नहीं, त्वचा के अलावा लोगों के होंठ भी ड्राई हो जाते हैं और फटे होंठों की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। वहीं, सबसे ज्यादा ये मौसम के बदलाव की वजह से होता है। खासतौर पर मानसून के मौसम में बारिश के दौरान होंठ फटने की दिक्कत सामने आती है। ऐसे में लोग लिप बाम की मदद लेते हैं, लेकिन ये भी कुछ देर तक ही आपके होंठों को मॉश्चराइज रख पाता है और इसके बाद फिर से आपको इस समस्या से जूझना पड़ता है। तो चलिए हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताते हैं, जिनकी मदद से आप मानूसन के मौसम में अपने होंठों को मुलायम रख पाएंगे। तो चलिए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में।

Beauty tips chapped lips remedies monsoon dry lips tips
फटे होंठ हल्दी के फायदे - फोटो : iStock

हल्दी

  • होंठ काफी फट रहे हैं और अगर इनसे खून भी आ रहा है। ऐसे में आप दो चुटकी हल्दी को चौथाई चम्मच दूध में मिलाकर अपने होंठों पर लगाएं। आपको ऐसा रोजाना रात को सोने से पहले करना है। ऐसा करने से आपके होंठ फटने बंद हो सकते हैं।
Beauty tips chapped lips remedies monsoon dry lips tips
फटे होंठ coconut - फोटो : social media

नारियल और शहद

  • आपको करना ये है कि आपको एक चम्मच नारियल का तेल लेना है और फिर इसमें एक चम्मच शहद, दो चम्मच ब्राउन शुगर और आधा चम्मच गर्म पानी डालें। इसके बाद इन सबको मिला लें, जिससे एक गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाएगा। आखिर में इस तैयार मिश्रण को अपने होंठो पर लगभग पांच-दस मिनट के लिए लगाकर रखें और फिर पानी से धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty tips chapped lips remedies monsoon dry lips tips
फटे होंठ प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

संतरे के छिलके

  • आपको पहले संतरे के छिलको का पाउडर बना लेना है। इसके बाद दो चम्मच संतरे का पाउडर, दो चम्मच ब्राउन शुगर और लगभग दस बादाम के तेल की बूंद डालकर सभी को अच्छे से मिला लें। जब गाढ़ा मिश्रण तैयार हो जाए, तो इसे अपने होंठों पर लगा लें और थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें।
विज्ञापन
Beauty tips chapped lips remedies monsoon dry lips tips
फटे होंठ शहद के फायदे - फोटो : Pixabay

शहद और ब्राउन शुगर

  • एक चम्मच ब्राउन शुगर, चार-पांच बूंदें एसेंशियम ऑयल और एक चम्मच कच्चा शहद डालकर सभी को अच्छे से मिला लें। इसके बाद इस तैयार मिश्रण को अपने होंठों पर लगाकर मसाज करें। फिर पांच-दस मिनट लगे रहने के बाद इसे पानी से साफ कर लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed