इंसान की त्वचा काफी मुलायम होती है, जिसकी वजह से कई बार इस पर फर्क साफ नजर आता है। कभी बदलते मौसम की वजह से, तो कभी पोषण की कमी की वजह से हमारी त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यही नहीं, त्वचा के अलावा लोगों के होंठ भी ड्राई हो जाते हैं और फटे होंठों की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। वहीं, सबसे ज्यादा ये मौसम के बदलाव की वजह से होता है। खासतौर पर मानसून के मौसम में बारिश के दौरान होंठ फटने की दिक्कत सामने आती है। ऐसे में लोग लिप बाम की मदद लेते हैं, लेकिन ये भी कुछ देर तक ही आपके होंठों को मॉश्चराइज रख पाता है और इसके बाद फिर से आपको इस समस्या से जूझना पड़ता है। तो चलिए हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताते हैं, जिनकी मदद से आप मानूसन के मौसम में अपने होंठों को मुलायम रख पाएंगे। तो चलिए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में।
{"_id":"611394e88ebc3ef40818cfac","slug":"beauty-tips-chapped-lips-remedies-monsoon-dry-lips-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टिप्स: मानसून में परेशान हैं फटे होंठों से, तो इन तरीकों से बनाएं इन्हें मुलायम","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
टिप्स: मानसून में परेशान हैं फटे होंठों से, तो इन तरीकों से बनाएं इन्हें मुलायम
Wed, 11 Aug 2021 03:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 11 Aug 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
फटे होंठ प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फटे होंठ हल्दी के फायदे
- फोटो : iStock
हल्दी
- होंठ काफी फट रहे हैं और अगर इनसे खून भी आ रहा है। ऐसे में आप दो चुटकी हल्दी को चौथाई चम्मच दूध में मिलाकर अपने होंठों पर लगाएं। आपको ऐसा रोजाना रात को सोने से पहले करना है। ऐसा करने से आपके होंठ फटने बंद हो सकते हैं।
फटे होंठ coconut
- फोटो : social media
नारियल और शहद
- आपको करना ये है कि आपको एक चम्मच नारियल का तेल लेना है और फिर इसमें एक चम्मच शहद, दो चम्मच ब्राउन शुगर और आधा चम्मच गर्म पानी डालें। इसके बाद इन सबको मिला लें, जिससे एक गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाएगा। आखिर में इस तैयार मिश्रण को अपने होंठो पर लगभग पांच-दस मिनट के लिए लगाकर रखें और फिर पानी से धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
फटे होंठ प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
संतरे के छिलके
- आपको पहले संतरे के छिलको का पाउडर बना लेना है। इसके बाद दो चम्मच संतरे का पाउडर, दो चम्मच ब्राउन शुगर और लगभग दस बादाम के तेल की बूंद डालकर सभी को अच्छे से मिला लें। जब गाढ़ा मिश्रण तैयार हो जाए, तो इसे अपने होंठों पर लगा लें और थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें।
विज्ञापन
फटे होंठ शहद के फायदे
- फोटो : Pixabay
शहद और ब्राउन शुगर
- एक चम्मच ब्राउन शुगर, चार-पांच बूंदें एसेंशियम ऑयल और एक चम्मच कच्चा शहद डालकर सभी को अच्छे से मिला लें। इसके बाद इस तैयार मिश्रण को अपने होंठों पर लगाकर मसाज करें। फिर पांच-दस मिनट लगे रहने के बाद इसे पानी से साफ कर लें।