Beauty Tips : लंबे, घने और शाइनी बालों के लिए लोग ना जाने कितनी मेहनत करते हैं। इसके बावजूद बेहद कम उम्र में ही ज्यादा मात्रा में बाल झड़ना, सिर में डैंड्रफ की समस्या, कम उम्र में ही बालों का सफेद होना जैसी परेशानियां तो आज कल आम सी हो गई हैं। इससे बचने के लिए कई लोग घंटो पार्लर में बिताते हैं। इतना ही नहीं बालों को सुंदर बनाने के लिए कई लोग तो हजारों रुपए खर्च कर देते हैं।
पर, क्या आप जानते हैं कि खाने में महज एक सब्जी को शामिल करके आप अपने बालों को तंदरुस्त बना सकते हैं। जी हां, चुकंदर एक ऐसी सब्जी है जिसे खाकर या इसका जूस बनाकर पीने से आप अपने बाल काफी मजबूत बना सकते हैं। डॉक्टर्स भी खून बढ़ाने के लिए चुकंदर खाने की सलाह देते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम जैसे जरूरी तत्व के साथ साथ विटामिन ए, सी और कई एंटीऑक्सीडेंट् पाए जाते हैं जो बालों की समस्याओं को जड़ से मिटाने के लिए रामबाण है।
2 of 5
घर पर बनाएं चुकंदर का मास्क
घर पर बनाएं चुकंदर का मास्क
अपने बालों को शाइनी और मजबूत बनाने के लिए आप घर पर ही चुकंदर का मास्क बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले चुकंदर का जूस निकाल लें। अब इसमें 1 से 2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर इसे अच्छी तरह स्कैल्प से लेकर पूरे बालों में लगाएं। अगर आप इसके जूस से मसाज भी करती हैं तो इससे भी काफी फायदा मिलता है।
3 of 5
चुकंदर में नीम मिलाकर करें इसका इस्तेमाल
- फोटो : pexels
चुकंदर में नीम मिलाकर करें इसका इस्तेमाल
अगर आपके सिर में डैंड्रफ की समस्या काफी ज्यादा है तो चुकंदर और नीम का एक पेस्ट बना लें। इसके लिए आप नीम की कुछ पत्तियों को पानी में उबाल लें फिर इसे छानकर इसमें नीम के तेल की 8-10 बूंदे मिला लें। अब इसे पीसे हुए चुकंदर में मिलाकर इसे छान लें। अब 20 मिनट तक इसे बालों की जड़ों में लगाएं। कुछ देर बाद सिर धो लें। जल्द आपको डैंड्रफ से राहत मिल जाएगी।
4 of 5
रोज पीएं चुकंदर का जूस
- फोटो : Pixabay
रोज पीएं चुकंदर का जूस
अगर आप अपने बालों की ग्रोथ बढ़ाना चाहते हैं तो हर रोज चुकंदर का जूस पीएं। इससे आपका हीमोग्लोबिन बढ़ेगा, जिससे बाल चमकदार होंगे। इसमें आप आंवला और गाजर भी मिला सकते हैं।
5 of 5
नेचुरल डाई भी होंगे बाल
- फोटो : istock
नेचुरल डाई भी होंगे बाल
अगर आपको बाल रंगने का शौक है लेकिन रंगों के साइड इफेक्ट से डर लगता है तो चुकंदर आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। आप चुकंदर को बालों के रंगने के भी काम में ला सकती हैं। यह नेचुरल हेयर डाई का काम करता है।