फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन गलत आदतों को आज से ही छोड़ दें नहीं तो करना पड़ सकता है सुंदरता से समझौता

Fri, 13 Mar 2020 02:52 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 13 Mar 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
beauty mistakes that harm your health
- फोटो : pixabay

सुंदर दिखने के लिए हर कोई तरह-तरह के जतन करते हैं। घरेलू नुस्खे हो या महंगे प्रोडक्ट सबकुछ आजमाने के बाद भी बहुत से लोगों की सुंदरता पर ग्रहण लग जाता है। ऐसा आपके साथ न हो इसके लिए जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए। क्योंकि रोजमर्रा के जीवन की गलत आदतें सेहत बिगाड़ने के साथ ही सुंदरता को भी नुकसान पहुंचाती हैं। सुंदरता से मतलब केवल त्वचा की सुंदरता से नहीं है बल्कि दांत, बाल या ये सुंदरता आपकी अच्छी सेहत से भी जुड़ी हो सकती है। तो चलिए जानें कि वो कौन सी गलत आदते हैं जिन्हें जल्दी से जल्दी छोड़ देने में ही भलाई है।



 
beauty mistakes that harm your health
कॉफी पीने के बाद ब्रश करना

चाय या कॉफी पीने के बाद दांतों को साफ करना एक अच्छी आदत है। हांलाकि कॉफी पीने के तुरंत बाद दांतों को नहीं साफ करना चाहिए। इस काम में करीब एक घंटे का अंतर जरूर रखना चाहिए। क्योंकि कॉफी के तुरंत बाद ब्रश करने से दांतों का इनेमल कमजोर हो जाता है। इसलिए मुंह को केवल कुल्ला करके साफ कर लेना चाहिए और करीब एक घंटे बाद ही दांतों पर ब्रश करना चाहिए। 

 
 
beauty mistakes that harm your health
- फोटो : social media
ज्यादा शैंपू

शैंपू करने से सिर की त्वचा साफ होती है लेकिन ज्यादा शैंपू स्कैल्प के प्राकृतिक तेल को खत्म कर देते हैं। जिसकी वजह से बाल रुखे और बेजान हो जाते हैं। साथ ही बालों की जरूरत के अनुसार शैंपू करना चाहिए। जैसे अगर स्कैल्प तैलीय है तो सप्ताह में दो से तीन बार शैंपू करना चाहिए लेकिन अगर बालों की स्कैल्प रूखी है तो एक बार से ज्यादा शैंपू नहीं करना चाहिए।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
beauty mistakes that harm your health

वैक्सिंग के तुरंत बाद कभी भी पेडीक्योर नहीं करवाना चाहिए। इसकी वजह से पैरों में संक्रमण का खतरा रहता है। पेडीक्योर करवाने और वैक्सिंग के बीच कम से कम एक दिन का अंतर होना चाहिए। साथ ही नाखूनों की सफाई करवाते समय क्यूटिकल्स भी नहीं कटवाने चाहिए। इनसे भी संक्रमण का खतरा हो जाता है।



 
विज्ञापन
beauty mistakes that harm your health
रेजर न बदलना

बहुत से लोग शेव करने के लिए एक ही रेजर का लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं। ये आदत बिल्कुल भी ठीक नहीं है। एक ही जगह पर लंबे समय तक रेजर इस्तेमाल करने से वहां कटने या रैशेज और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। पांच से सात बार रेजर का इस्तेमाल करने के बाद उसे फेंक देने में ही भलाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed