{"_id":"606f0725052c070b933c9502","slug":"beauty-home-remedies-for-working-women","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर के कामों से नहीं मिलती फुरसत तो इस तरह लाएं चेहरे पर चमक","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
घर के कामों से नहीं मिलती फुरसत तो इस तरह लाएं चेहरे पर चमक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों हाउस वाइफ के साथ ही घर से ऑफिस का काम कर रहीं महिलाओं को खुद के लिए समय निकालना मुश्किल हो गया है। ऐसे में चेहरे पर थकान और त्वचा का निखार खत्म होने लगता है। लेकिन घर के काम से नहीं मोहलत मिल रही तो उपाय जरूर मदद करेंगे।
2 of 5
फेस मास्क शीट्स
फेस मास्क शीट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह कम समय में ही स्किन को डीप नरिशमेंट के साथ ही हाइड्रेट भी करता है। मार्केट में कई तरह के मास्क उपलब्ध हैं। इनमें से अपनी स्किन के मुताबिक मास्क चुनें और उसे 10 मिनट तक लगा रहने दें। इसके रोज इस्तेमाल से आपके चेहरे का ग्लो कभी भी कम नहीं होगा।
3 of 5
क्लीनिंग
फेस को सप्ताह में कम से कम दो बार डीप क्लीन जरूर करें। इसके लिए स्क्रब का इस्तेमाल करें। साथ ही में महीने में एक बार फेशियल जरूर करवाएं। इससे आपकी स्किन को रिलैक्स होने के साथ ही पोर्स को क्लीन रहने में मदद मिलेगी, जो चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या को दूर रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हैंड क्रीम
कामकाजी महिला हैं तो जाहिर सी बात है आपको ऑफिस में हाथ तो मिलाना पड़ता ही होगा, इसलिए उनका खास ख्याल रखना भी जरूरी है। अपने साथ हमेशा हैंड क्रीम कैरी करें और इसका दिन में तीन-चार बार इस्तेमाल जरूर करें।
विज्ञापन
5 of 5
लिप बाम
लिप बाम लिप्स को न सिर्फ कलर देता है बल्कि यह उन्हें हाइड्रेट और सॉफ्ट बने रहने में भी मदद करता है। इससे जब आप लिपस्टिक लगाएंगी तो वह पैची नहीं लगेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।