फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bathing Tips: नहाने के पानी में इन चीजों को मिलाकर निखारें त्वचा की रंगत

Sat, 17 Aug 2024 12:15 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 17 Aug 2024 12:15 PM IST
सार

अगर आप ग्लोइंग त्वचा पाना चाहते हैं तो नहाने के पानी में इन चीजों को मिलाएं। इससे ना आप सिर्फ सुंदर दिखेंगे बल्कि दिन-भर तरो-ताजा भी महसूस करेंगे।

विज्ञापन
Bathing Tips in hindi mix theses thigs with bathing water for glowing skin
नहाने के पानी में इन चीजों को मिलाकर निखारें त्वचा की रंगत - फोटो : iStock
Bathing Tips: कौन नहीं चाहता कि उनकी त्वचा हमेशा खिली खिली रहे लेकिन बदलते मौसम और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से लोगों की त्वचा के साथ कई तरह की परेशानियां हमेशा बनी रहती हैं। इन परेशानियों को दूर करने के लिए बहुत से लोग पार्लर जाकर महंगे-महंगे स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं। वहीं बहुत से लोग बाजार में मिलने वाले महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं।


वैसे तो बाजार में आपको आपकी स्किन के हिसाब से हर दिक्कत के लिए कुछ ना कुछ मिल जाएगा लेकिन अगर आप ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहते तो आप घरेलू नुस्खे अपना कर भी अपनी त्वचा की रंगत निखार सकते हैं।

यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनको नहाने के पानी में मिलाकर आप निकलते त्वचा को निखार सकते हैं। इन चीजों को खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। ये सभी चीजें आपको अपने घर पर ही मिल जाएंगी। चलिए बिना देर करते हुए आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं। 
Bathing Tips in hindi mix theses thigs with bathing water for glowing skin
नहाने के पानी में इन चीजों को मिलाकर निखारें त्वचा की रंगत - फोटो : iStock

नींबू का रस

नींबू का रस त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। इसमें विटामिन C होता है जो त्वचा की रंगत को निखारता है। नहाने के पानी में 2-3 चम्मच नींबू का रस मिलाएं और फिर इस पानी से नहा लें। ये त्वचा के दाग-धब्बों को कम करता है। 

Bathing Tips in hindi mix theses thigs with bathing water for glowing skin
नहाने के पानी में इन चीजों को मिलाकर निखारें त्वचा की रंगत - फोटो : iStock

गुलाब जल

हर घर में गुलाबजल मिलना बेहद आम बात है। ये गुलाब जल त्वचा को तरोताजा और नरम बनाता है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ उसकी रंगत को भी निखारता है। नहाने के पानी में 4-5 चम्मच गुलाब जल मिलाएं और इसका असर देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bathing Tips in hindi mix theses thigs with bathing water for glowing skin
नहाने के पानी में इन चीजों को मिलाकर निखारें त्वचा की रंगत - फोटो : Istock

दूध

दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को हल्का और मुलायम बनाता है। इसके इस्तेमाल के लिए सिर्फ 1 कप दूध को नहाने के पानी में डालें। और कुछ दिन इस पानी से नहाकर इसका असर देखें। 

विज्ञापन
Bathing Tips in hindi mix theses thigs with bathing water for glowing skin
नहाने के पानी में इन चीजों को मिलाकर निखारें त्वचा की रंगत - फोटो : istock

हल्दी

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ और चमकदार बनाते हैं। खासतौर पर अब जब मौसम भी बारिश का हो रहा है तो नहाने के पानी में थोड़ी सी हल्दी पाउडर मिलाकर नहाएं। इससे रंगत तो निखरेगी ही, साथ ही में आपकी कई परेशानियां भी दूर होंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed