पुरूषों की अक्सर यहीं समस्या रहती हैं कि उनकी स्किन बहुत तैलीय है। जिसकी वजह से उन्हें एक्ने से लेकर मुंहासों का सामना करना पड़ता है। गर्मियों में ये समस्या और ज्यादा इन्हें परेशान करती है। जिससे बचने के लिए ये लोग बार-बार मुंह को फेसवॉश से धोते हैं। लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकलता क्योंकि चेहरा धोने के कुछ देर तक तो ठीक रहता है लेकिन उसके बाद फिर से स्किन पर ऑइल नजर आने लगता है। तैलीय त्वचा से बचने के लिए मर्दों के लिए कुछ खास उपाय हम लेकर आएं हैं जिसे आगे की स्लाइड में पढ़ें।
{"_id":"5e9c41268ebc3e77b1075876","slug":"5-tips-to-men-for-control-oil-on-face","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मर्दों को सताती है ऑइली स्किन की समस्या तो काम आएंगे ये उपाय, एक बार आजमाकर देखें","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
मर्दों को सताती है ऑइली स्किन की समस्या तो काम आएंगे ये उपाय, एक बार आजमाकर देखें
Thu, 28 May 2020 09:52 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 28 May 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
सही फेसवॉश
बाजार में मिलने वाले हर फेसवॉश को चेहरे पर मत इस्तेमाल करिए। जो फेसवॉश आपके चेहरे के ऑइल को कंट्रोल करे और धोने के बाद इसे बार-बार वापस आने से रोके साथ ही नमी बनाएं रखे। ऐसी ही टाइप के फेसवॉश का चेहरे पर इस्तेमाल गर्मियों के लिए करें।
स्क्रब
त्वचा को साफ करने के लिए भले ही फेसवॉश का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इसकी गहराई से सफाई बहुत जरूरी है। त्वचा के पोर्स जब साफ होकर खुलेंगे तो तेल निकलना स्किन से कम हो जाएगा। इसके लिए स्क्रब का इस्तेमाल बेहतर है। अच्छे किस्म का स्क्रब चेहरे पर निखार लाने के साथ ही धूल-मिट्टी और एक्ने को भी रोकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू नुस्खे
केवल लड़कियां ही नहीं लड़कों को भी घरेलू नुस्खों को इस्तेमाल करना चाहिए। फिर देखिए कैसे लड़कियों की तरह ही आपकी स्किन भी दमकने लगेगी। दही को एक अच्छा नेचुरल क्लींजर माना जाता है। रूई पर लेकर थोड़ा सा दही चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा करने से चेहरे को निखरी रंगत मिलेगी।
केवल लड़कियां ही नहीं लड़कों को भी घरेलू नुस्खों को इस्तेमाल करना चाहिए। फिर देखिए कैसे लड़कियों की तरह ही आपकी स्किन भी दमकने लगेगी। दही को एक अच्छा नेचुरल क्लींजर माना जाता है। रूई पर लेकर थोड़ा सा दही चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा करने से चेहरे को निखरी रंगत मिलेगी।
विज्ञापन
मॉइश्चराइजर
कुछ मर्दों को लगता है कि उनकी स्किन ऑइली है तो उन्हें मॉइश्चराइजर की क्या जरूरत लेकिन बाजार में मिलने वाले ऑइल फ्री मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करने से ये स्किन से निकलने वाले ऑइल को भी कंट्रोल करता है।