फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे से जुड़ी समस्याओं के लिए रामबाण है पुदीना, जानिए इससे होने वाले बेहिसाब फायदे

Tue, 19 May 2020 12:12 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 19 May 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
5 skin benefits of mint leaves home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पुदीने की तासीर ठंडी होती है और यह पारंपरिक दवाइयों के रूप में इस्तेमाल होने वाली सबसे मशहूर जड़ी-बूटी में से एक है। गर्मी के मौसम में पुदीना के सेवन से शरीर में तरावट बनी रहती है। सेहत के लिए तो पुदीना फायदेमंद है ही यह आपकी स्किन के लिए भी पावरफुल हीलर का काम करता है। तो आइए जानते हैं कि नेचूरल ब्यूटी प्रॉडक्ट के रूप में आप पुदीने का इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं...

5 skin benefits of mint leaves home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मुहांसे करे दूर
खूबसूरत-बेदाग स्किन चाहिए तो आर्टिफिशल प्रॉडक्ट्स की जगह पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल करें। पुदीने की कुछ पत्तियों को अच्छे से क्रश कर लें और फिर उसमें गुलाब जल मिलाएं। इसमें थोड़ा सा बेसन डालकर पेस्ट बनाएं और इस फेस पैक को चेहरे पर करीब 30 मिनट तक लगाए रखें। फिर पानी से धो लें। पुदीने के इस फेस पैक की मदद से स्किन को ऑइल फ्री रखने में मदद मिलेगी। वहीं इसके इस्तेमाल से मुहांसे की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।

5 skin benefits of mint leaves home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

टोनर का भी काम करता है पुदीना
अगर आप अब तक बाजार में बिकने वाला टोनर स्किन के लिए यूज करती आई हैं तो अब घर पर नेचूरल टोनर खुद तैयार करें। इसके लिए पुदीने की पत्तियों को पानी में उबालें और फिर इसे छानकर पानी को ठंडा कर लें। आप पुदीने के इस पानी का इस्तेमाल स्किन टोनर के तौर पर कर सकती हैं। इसे स्प्रे बॉटल में भर लें और चेहरे पर स्प्रे करें और फिर देखें कैसे आपका चेहरे फिर से रिफ्रेश और ग्लोइंग हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 skin benefits of mint leaves home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

चेहरे पर एजिंग का असर दिखेगा कम
जब शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है तो आपकी स्किन टाइट और हेल्दी रहती है। पुदीने का इस्तेमाल कर आप अपनी स्किन को सही पोषक तत्व देते हैं, जिससे आपकी स्किन पर झुर्रियां और बारीक रेखाएं दिखना कम हो जाती हैं और चेहरे पर एजिंग यानी उम्र के निशान नहीं दिखते। पुदीना ऐंटिऑक्सिडेंट्स का भी बेहतरीन सोर्स है, जो फ्री रैडिकल डैमेज को कंट्रोल कर स्किन को जवां बनाए रखता है।

विज्ञापन
5 skin benefits of mint leaves home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

स्किन को एक्सफोलिएट करेगा पुदीना
पुदीने की पत्तियां एक्सफोलिएटर यानी स्क्रबर का काम करती हैं। इसके लिए पुदीने की पत्तियों का जूस निकाल लें औऱ फिर इसमें 1 चम्मच ओटमील मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और करीब 10-15 मिनट के लिए सूखने दें। 15 मिनट बाद स्किन पर स्क्रब करें और चेहरा धो लें। ऐसा करने से चेहरे पर मौजूद डेड स्किन सेल्स हट जाएंगे और अंदर से निखर जाएगी आपकी स्किन।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed