Cannes 2026 Alia Bhatt Look: आलिया भट्ट ने कान 2026 में अपने फैशन स्टेटमेंट से एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में गिना जाता है। इस बार खास बात यह रही कि आलिया ने मेट गाला को स्किप करके कान फिल्म फेस्टिवल में ऐसा फैशन मोमेंट क्रिएट किया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया से लेकर फैशन इंडस्ट्री तक हर जगह हो रही है।
रेड कार्पेट पर उतरने से पहले ही उन्होंने अपने आउटफिट, स्टाइल और लुक से सभी को इम्प्रेस कर दिया। वहीं कान में उनका स्टाइल साॅफ्ट ग्लैमर और टाइमलेस फेमिनिनिटी का मिश्रण था। जहां पहला लुक ड्रीमी फ्रेंच रिवैरिया वाइब्स दे रहा था, जिसमें हैंड पेंटेड गाउन, डेलिकेट कार्सेट डीटेलिंग और फ्लोई सिल्हुट ने पूरे लुक को किसी हाई-फैशन स्टेटमेंट बना दिया। वहीं दूसरे लुक के लिए आलिया ने पीच टोन बाॅडी हगिंग गाउन अपनाया, जो एलिगेंस और माॅडर्न ग्लैमर का परफेक्ट उदाहरण बना।
फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि आलिया ने बिना ज्यादा ड्रमैटिक स्टाइलिंग के मिनिमल फैशन को यादगार बना दिया। यही वजह है कि कान 2026 के सबसे चर्चित फैशन मोमेंट्स में उनका नाम तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं आलिया भट्ट के दोनों शानदार कान लुक के बारे में।
2 of 5
आलिया भट्ट का कान लुक
- फोटो : instagram
हाथ से पैंट किए हुए गाउन में दिखीं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने कान रेड कार्पेट पर उतरने से पहले ही अपने लुक से सभी को इम्प्रेस कर दिया। उनका पहला लुक किसी लग्जरी फैशन एडिटोरियल से कम नहीं लग रहा था। सफेद और पेस्टल शेड्स वाले इस हैंड पेंटेड गाउन में आर्टिस्टिक डिटेलिंग साफ नजर आ रही थी। ड्रेस की डेलिकेट कार्सेट स्ट्रक्चर और फ्लोई सिल्हुट ने पूरे लुक को बेहद ड्रीमी बना दिया।
समुद्र किनारे बालकनी बैकड्राॅप के साथ यह लुक फ्रेंच रिवैरा एनर्जी को परफेक्ट कैप्चर करता दिखा। मिनिमल मेकअप, स्लीक बन हेयरस्टाइल और साॅफ्ट एक्सप्रेशन ने आउटफिट की एलिगेंस को और ज्यादा बढ़ा दिया।
3 of 5
आलिया भट्ट का कान लुक
- फोटो : instagram
पीच गाउन में दिखा ओल्ड हाॅलीवुड ग्लैमर
आलिया जब कान रेड कार्पेट पर उतरीं तो अपने दूसरे लुक से उन्होंने इंटरनेशनल मीडिया और फैशन एक्सपर्ट्स का ध्यान खींचा। आलिया भट्ट ने पीच टोन बाॅडी फिटेड गाउन पहना। उनके स्टाइल में माॅर्डन फैशन और क्लासिक ग्लैमर का शानदार संतुलन देखने को मिला। स्ट्रैपलेस नेकलाइन और ड्रामैटिक शीयर स्लीव इस आउटफिट को रेड कार्पेट पर योग्य बना रहे थे।
इस लुक की सबसे खास बात थी इसका क्लीन सिल्हुट, जिसने बिना ज्यादा सजावट के भी सबका ध्यान खींचा। सनलाइट में गाउन का साॅफिट पीच टोन बेहद लग्जूरियस और सिनेमैटिक फील दे रहा था।
4 of 5
आलिया भट्ट का कान लुक
- फोटो : instagram
मिनिमल स्टाइलिंग ने जीता फैशन लवर्स का दिल
कान 2026 में जहां कई सेलेब्स ओवर दी टाॅप फैशन में नजर आए, वहीं आलिया भट्ट ने मिनिमल लेकिन यादगार स्टाइलिंग से सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने हैवी एक्सेसरीज की जगह हल्की ज्वेलरी औऱ नेचुरल ग्लैम मेकअप चुना, जिससे आउटफिट्स खुद हाईलाइट हो सकें। आलिया का यह स्टाइल माॅडर्न लग्जरी फैशन का बेहतरीन उदाहण बनकर उभरा, जहां एलिगेंस को सिंपलिसिटी के साथ कैरी किया जाता है।
5 of 5
आलिया भट्ट का कान लुक
- फोटो : instagram
मेट गाला छोड़ कान में बनाया आलिया ने फैशन मोमेंट
उनका कान लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा कि आलिया ने मेट गाला छोड़कर कान में ज्यादा प्रभावी फैशन स्टेटमेंट दिया। फैंस के मुताबिक, उनका यह लुक ज्यादा मेहनत करने वाले फैशन से बिल्कुल अलग था। उनकी स्टाइलिंग बिना मेहनत वाली वाइब दे रही थी, जो आजकल ग्लोबल फैशन ट्रेंड्स में काफी पसंद की जा रही है। यही वजह है कि कान 2026 में आलिया के दोनों लुक तेजी से वायरल हो रहे हैं