साल 2023 हिंदी सिनेमा के लिए काफी दमदार साबित हुआ। बैक-टू-बैक बॉलीवुड की कई फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई, जो न सिर्फ दर्शकों को पसंद आई बल्कि बॉक्स ऑफिस के एक कई सारे रिकॉर्ड भी ध्वस्त किए। लेकिन, इन फिल्मों के साथ गौर करने वाली बात यह भी रही कि इनमें से अधिकतर वो फिल्में उन एक्टर्स की हिट हुई, जिनकी पिछली कई फिल्में बैक-टू-बैक फ्लॉप साबित हुई थीं। इनमें साल की शुरुआत में फिल्म पठान से बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने वाले शाहरुख खान से लेकर साल के अंत में फिल्म सालार से इतिहास रचने वाले सुपरस्टार प्रभास तक का नाम शामिल है।
Year Ender 2023: बैक-टू-बैक फ्लॉप के बाद इस साल बदली इन सितारों की किस्मत, इन फिल्मों ने करियर में फूंकी जान
किंग खान की तीसरी फिल्म डंकी हाल ही में 21 दिसंबर को थिएटर में रिलीज हुई। यह फिल्म इस साल रिलीज हुई शाहरुख खान की तीसरी फिल्म है, जिसे जाने-माने डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। वहीं, डंकी से पहले शाहरुख की फिल्म जवान और पठान उनके करियर के सबसे बड़ी हिट बनकर उभरी और इसके सहारे उन्होंने बॉक्स ऑफिस के कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
कोविड 19 के बाद से थिएटर में पड़े सूखे को किंग खान की फिल्म 'पठान' ने खत्म किया, इसके बाद 'जवान' ने तो कमाई के सारे कीर्तिमान ही चकनाचूर कर दिए। लेकिन, इन फिल्मों से पहले शाहरुख की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी, जिसमें 'जीरो', 'फैन' और 'जब हैरी मेट सेजल' शामिल हैं।
इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का है, जिनके खाते में इस साल टाइगर 3 ने हिट फिल्म का टैग डाला। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3 ने भी बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी। इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। नतीजन फिल्म इस साल की बड़ी हिट में शामिल हो गई। लेकिन, इससे पहले सलमान की फिल्म 'राधे', 'किसी का भाई किसी की जान' और 'अंतिम' बुरी तरह फ्लॉप हुई।
वहीं, बॉक्स ऑफिस पर इस साल गदर मचाने वाले सनी देओल की झोली में एक लंबे वक्त के बाद कोई सुपरहिट फिल्म आई। 'गदर 2' से एक बार फिर तारा सिंह ने जमकर हंगामा काटा और यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट में शुमार हो गई। बता दें कि 2001 में आई 'फिल्म गदर एक प्रेम कथा' की सीक्वल थी। लेकिन इससे पहले बैक-टू-बैक सनी देओल की कई सारी फिल्में फ्लॉप रही, जिसकी लिस्ट काफी लंबी है।
इसमें 'भाईजान सुपरहिट', 'मोहल्ला अस्सी' और 'यमला पगला दिवाना फिर से' समेत कई फिल्में शामिल इस लिस्ट में शामिल हैं। कुछ यही हाल सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल का रहा। फिल्म एनिमल से बॉबी देओल के खाते में लंबे अरसे बाद एक बड़ी हिट जुड़ी। रणबीर कपूर स्टारर एनिमल ने वर्ल्डवाइड 831 करोड़ से अधिक की कमाई की है। इस फिल्म से पहले बॉबी के खाते में सिर्फ वेब सीरीज आश्रम ही हिट लिस्ट में शामिल थी।
Sunny Deol: सनी देओल ने शाहरुख-आमिर और सलमान के साथ अपने रिश्ते पर की बात, बताया- तीनों के साथ कैसा है समीकरण
Box Office Collection Report: 100 करोड़ के पार पहुंची सलार, बाकी फिल्मों का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन