कॉमेडी जॉनर के आइकन कहे जाने वाला रोवन एटकिंसन अपने दर्शकों के लिए एक बार फिर से हंसी का डबल डोज लेकर हाजिर हो गए हैं। मिस्टर बीन बनकर बिना किसी डायलॉग से सिर्फ अपने हावभाव से जमकर हंसाने वाले रोवन एटकिंसन कॉमेडी सीरीज 'मैन वर्सेस बी' से सबका मनोरंजन करने वाले हैं। इस बार उनके और मधुमक्खी के बीच घमासान देखने को मिलने वाला है। ये सीरीज आपको कॉमेडी का डबल डोज देने का वादा करती है। अगर आप कॉमेडी जॉनर कंटेंट देखना पसंद करते हैं, तो ये सीरिज आपके लिए अच्छा विकल्प है।
Man vs Bee: कॉमेडी सीरीज 'मैन बर्सेज बी' रिलीज, इंसान-मधुमक्खी की जंग देख हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरीज के कुल 10 एपिसोड
'मैन वर्सेस बी' के पूरे शो में मधुमक्खी पैसों के लिए दौड़ लगवाती नजर आएगी, हां ये सुनकर हैरानी होगी न, लेकिन इस सीरीज में आपको एक इंसान और मधुमक्खी के बीच जबरदस्त रस्साकशी देखने को मिलेगी, जो आपको हंसाते हंसाते लोट पोट कर देगी। जानकारी के मुताबिक, इस सीरीज के 10 एपिसोड होंगे और प्रत्येक सिर्फ दस मिनट का होगा।
नेटफिल्क्स पर देख सकते हैं 'मैन वर्सेस बी'
जिस तरह हर शुक्रवार को बड़े पर्दे पर फिल्में रिलीज होती हैं, आजकल ओटीटी प्लेटफार्म पर भी हर शुक्रवार को कुछ न कुछ नया आता ही रहता है। 'मैन वर्सेस बी' आज यानी 24 जून को नेटफिल्क्स पर रिलीज हो चुकी है। नेटफ्लिक्स के ऑफिशयल अकाउंट से इसकी जानकारी दी गई है।
ब्रिटिश टेलीविजन कॉमेडी सीरीज है 'मैन वर्सेस बी'
'मैन वर्सेस बी' एक टेलीविजन ब्रिटिश कॉमेडी सीरीज है, जिसे एटकिंसन और विलियम डेविस द्वारा बनाया और लिखा गया है। डेविड केर द्वारा निर्देशित इस सीरीज में एटकिंसन, जिंग लुसी, क्लाउडी ब्लैकली, टॉम बेसडेन, जूलियन रिइंड-टुट, ग्रेग मैकहुग और इंडिया फाउलर ने अभिनय किया है।