बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट मंदाना करीमी इन दिनों कंगना रणौत के शो लॉकअप का हिस्सा हैं। मंदाना ने इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है। हालांकि बाकी कंटेस्टेंट के मुकाबले मंदाना की गेम कमजोर दिखाई देती है लेकिन वह अपने बयानों की वजह से शो की जान बनी हुई हैं। पिछले दिनों मंदाना ने अली मर्चेंट पर लॉकअप के बाथरूम में *** करने का आरोप लगाया था, वहीं अब मंदाना ने अपने एक्स हसबैंड गौरव गुप्ता के बारे में हैरान करने वाला खुलासा किया है।
2 of 5
मंदाना करीमी
- फोटो : instagram
मंदाना ने शो में बताया, मैंने 27 साल में शादी कर ली थी। हमने ढाई साल एक दूसरे को डेट किया फिर सगाई कर ली। हम सात महीने तक खूबसूरत रिलेशनशिप में रहे और फिर शादी कर ली। फिर हम कुछ समय बाद ही अलग हो गए। अपनी साथी कंटेस्टेंट अजमा से बाद करते हुए मंदाना ने कहा, मेरा तलाक तो अभी 2021 में हुआ है लेकिन हम लोग पहले ही अलग हो गए थे।
मंदना कहती हैं, इन 4 सालों में, वो (पति) सबके साथ सोया था। उनमें से मैं सभी को जानती हूं।' अजमा जब उनसे पूछती हैं कि ये सब जानते हुए भी पहले तलाक क्यों नहीं लिया, इसपर मंदाना कहती हैं, ये मेरे सीक्रेट का एक हिस्सा था, क्योंकि कोई ये नहीं जानता।'
4 of 5
mandana karimi
- फोटो : सोशल मीडिया
मंदाना ने ये भी खुलासा किया कि शादी से पहले गौरव का परिवार उन्हें बहुत सपोर्ट करता था लेकिन शादी के बाद सबकुछ बदल गया। मंदाना ने कहा- 'मुझसे कहा जाता था, सिर्फ सलवार कमीज पहनो, मंदिर के सामने बस बैठो। मुझे अकेले बाहर नहीं जाने दिया जाता था।' बता दें मंदाना ने गौरव से शादी के बाद अपना सरनेम मंदाना गुप्ता कर लिया था।
5 of 5
मंदाना करीमी-गौरव गुप्ता
- फोटो : Twitter
मालूम हो कि मंदाना ने 2017 में हुई शादी के छह महीने बाद जुलाई में ही गौरव गुप्ता और उनकी फैमिली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। मंदाना ने यह आरोप भी लगाया था कि शादी से पहले गौरव ने उनका धर्म परिवर्तन कराया था।