एकता कपूर के पहले रियलिटी शो 'लॉक अप' की लोकप्रियता आए दिन बढ़ती ही जा रही है। कभी शो कंटेस्टेंट के झगड़ों की वजह से सुर्खियों में बना रहता है, तो कभी कंटेस्टेंट के खुलासों के कारण। बॉलीवुड की क्वीन कंगना इस शो को होस्ट कर रही हैं। हाल ही में शो ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। शो के जजमेंट डे के एपिसोड ने 147.8 मिलियन लाइक्स और छह मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके बाद से ही ट्विटर पर कंगना रणौत ट्रेंड करने लगी हैं। यह भारतीय ओटीटी रियलिटी शो के लिए अब तक का सबसे अधिक लाइव व्यू है।
Lock Upp: कंगना रणौत के शो ने बनाया नया रिकॉर्ड, छह मिलियन लोगों ने लाइव देखा ‘लॉक अप’ का जजमेंट डे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 24 Apr 2022 04:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन