प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज फैमिली मैन 2 दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। हाल ही में अमर उजाला पर किए गए पोल में भी फैमिली मैन के दूसरे सीजन को लोगों ने ज्यादा पसंद किया है। इस सीरीज में पहले सीजन की तरह कुछ किरदार ज्यों के त्यों हैं तो वहीं कुछ नए लोगों की एंट्री हुई है। जिनमें समांथा अक्किनेनी, सीमा बिस्वास, देवदर्शिनी, रविन्द्र विजय शामिल हैं।
बच्चों का किरदार है बेहद खास
एनआईए अफसर श्रीकांत तिवारी के दो बच्चे हैं, अथर्व और धृति। श्रीकांत अपने बच्चों से बहुत प्यार करता है और अपने परिवार के लिए एनआईए की नौकरी छोड़ आईटी कंपनी में जॉब करता है लेकिन उसका दिल टास्क की नौकरी में ज्यादा लगता है और एक दिन बॉस के लैक्चर से तंग आकर वो नौकरी छोड़ देता है और वापस टास्क ज्वॉइन कर लेता है। इस सीरीज में श्रीकांत तिवारी के बच्चों की भूमिका में हैं अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा।
2 of 5
Ashlesha Thakur
- फोटो : इंस्टाग्राम
बेहद कम उम्र में अश्लेषा ने अपने लिए खास जगह बना ली है। उन्होंने साल 2017 में कलर्स के टीवी सीरियल 'शक्ति अस्तित्व के अहसास की' से बतौर एक्टर डेब्यू किया था। अश्लेषा ठाकुर हिमालया, किसान, कॉम्फर्ट, कैडबरी और बजाज के विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं।
3 of 5
Ashlesha Thakur
- फोटो : इंस्टाग्राम
श्रीकांत और शुचि की बेटी के किरदार में अश्लेषा ठाकुर ने काबिले तारीफ अदाकारी की है। अश्लेषा का अभिनय धीरे-धीरे काफी परिपक्व हो रहा है और वह आने वाले दिनों में किसी लीड किरदार में चौंका सकती हैं। उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और फिलहाल वे नेशनल क्रश बनी हुईं हैं।
4 of 5
Vedant Sinha
- फोटो : इंस्टाग्राम
अब बात करते हैं श्रीकांत के बेटे के रोल में नजर आए अथर्व की। इस किरदार को निभाया है चाइल्ड एक्टर वेदांत सिन्हा ने। 'द फैमिली मैन 2' के अथर्व यानी कि वेदांत सिन्हा की एक्टिंग को लोगों ने खासा पसंद किया है। वेदांत ने द फैमिली मैन, द वाइट टाइगर, राजमा चावल समेत कई वेब सीरीज और फिल्मों में काम किया है। वेदांत एक ट्रेन्ड डांसर हैं उन्होंने 50 से अधिक कॉम्पिटिशन जीते हैं। वे सोनी टीवी के सबसे बड़ा कलाकार और जी टीवी के डांस इंडिया डांस प्रोमो में भी नजर आ चुके हैं।
5 of 5
Vedant Sinha
- फोटो : इंस्टाग्राम
वेदांत गाजियाबाद के रहने वाले हैं। कम उम्र में ही उन्होंने अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली है। साल 2017 में वेदांत ने 'नमस्ते इंडिया' नाम के मॉडलिंग कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर वह आए दिन डांस वीडियो पोस्ट करते हैं।