बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर इन दिनों काफी बज बना हुआ है। वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के बाद घर में एक तरफ हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है, तो वहीं, दूसरी तरफ अब सलमान खान के इस शो में इश्क, मोहब्बत और प्यार भी देखने को मिल सकता है। जी हां, घर में अब दर्शकों को लव बर्ड्स भी दिखाई देने वाले हैं।
BB OTT 2: बिग बॉस के घर में आशिका भाटिया और फुकरा इंसान के बीच बढ़ रहीं नजदीकियां? फलक नाज ने दिया हिंट
शो के लेटेस्ट एपिसोड में फलक नाज, अभिषेक को आशिका भाटिया के नाम से चिढ़ाती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, इस पर जिया की प्रतिक्रिया वैसी नहीं है जैसी आपको उम्मीद थी। जी हां, वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली आशिका ने घर के सदस्यों और दर्शकों का काफी ध्यान खींचा है। अभिषेक उनसे काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं साथ ही उन्होंने आशिका के परफ्यूम की काफी तारीफ भी की है।
जिसे देखने के बाद फलक जिया के सामने अभिषेक को आशिका के नाम से चिढ़ाती नजर आती हैं, जिसके बाद इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जिया कहती हैं, ''मैंने भी ऐसा सोचा था, लेकिन अभिषेक की पसंद बेहतर होगी।'' फलक कहती हैं, "बेहतर तो है। लड़की अच्छी है। तुम पजेसिव क्यों हो रहे हो? तुम्हें वह पसंद क्यों नहीं है?"
Randeep Hooda: असली हीरो बने रणदीप हुड्डा, हरियाणा में गर्लफ्रेंड के साथ बाढ़ पीड़ितों को बांटे खाने के पैकेट
जिया कुछ देर चुप रहती है और कहती है, ''मुझे अच्छा महसूस नहीं हो रहा है। मैं आमतौर पर कह रही हूं कि लड़की होशियार नहीं है। मुझे लगता है कि अभिषेक को किसी स्मार्ट शख्स को पसंद करना चाहिए।''
यह भी पढ़ें- Pankaj Tripathi: 'ओएमजी 2' विवाद पर पंकज त्रिपाठी ने तोड़ी चुप्पी, फिल्म रिलीज को लेकर कही बड़ी बात