भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी बॉलीवुड सितारों की तरह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुके हैं। उनकी वेब सीरीज का नाम प्रपंच है। रिलीज के बाद से ही इस सीरीज को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। इस भोजपुरी सीरीज को चौपाल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। फिल्मों के बाद फैंस को पवन सिंह का डिजिटल डेब्यू भी काफी पसंद आ रहा है। चौपाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पवन सिंह का एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अपने पावरस्टार की धमाकेदार वेब सीरीज प्रपंच आ चुकी है। अब कहीं भी कभी भी देखें, सिर्फ चौपाल पर।' इस पोस्ट को एक्टर पवन सिंह ने भी शेयर किया है।
Bhojpuri: पवन सिंह की 'प्रपंच' लोगों को आ रही पसंद, वेब सीरीज में दिखा पावर स्टार का दमदार अंदाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 29 May 2022 04:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन