बॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्में जिनके सीक्वल इस साल रिलीज होंगे, तो कुछ के सीक्वल आने की घोषणा हो चुकी है। प्रशंसकों को इन बॉलीवुड फिल्मों के सीक्वल की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इनमें भूल भुलैया 3, सिंघम अगेन, हाउसफुल 5 के अलावा वेलकम टू द जंगल जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
2 of 6
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
सबसे पहले बात करते हैं इस साल रिलीज होने वाली बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 की। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी के अलावा एक बार फिर से विद्या बालन मंजूलिका के किरदार में नजर आएंगी। इन दिनों कार्तिक अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में लगातार व्यस्त हैं। यह फिल्म इस साल दीवाली पर 1 नवंबर को रिलीज होगी
3 of 6
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अब बात करते हैं साल कॉमेडी ड्रामा फिल्म वेलकम टू द जंगल की। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जो इस साल के आखिर में रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल के अलावा भी कई कलाकार मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने गाया हिट गाना 'परदेसिया', सोनू निगम-श्रेया के साथ मिलाए सुर, वीडियो वायरल
4 of 6
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
अब बात करते हैं निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम की तीसरी किस्त सिंघम अगेन की। यह फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज होगी। यह भी वेलकम टू द जंगल की तरह ही मल्टीस्टार फिल्म है। इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
Priyanka Chopra: प्रियंका ने कॉन्सर्ट के दौरान निक को किया किस, मालती मैरी के साथ मस्ती करती दिखीं अभिनेत्री
5 of 6
हाउसफुल 5
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
हाउसफुल 5 भी अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म है। यह फिल्म अगले साल यानी 6 जून 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय के अलावा कई अभिनेता नजर आएंगे। फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। अक्षय ने भी सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर जानकारी साझा की थी।