टीवी के फेमस कपल चारू असोपा और राजीव सेन ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। शादी के तीन साल बाद कपल ने अपनी शादी को तोड़ दिया है और अलग-अलग रहने लगे हैं। उनकी बेटी जियाना सेन अपनी मां चारू असोपा के पास रह रही हैं और समय-समय पर एक्ट्रेस अपनी बेटी को पिता राजीव से मिलाने ले जाती हैं। हाल ही में, चारू अपनी बेटी जियाना के साथ मुंबई में एक नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई हैं।
Charu Asopa: क्या बेटी जियाना के लिए फिर साथ आएंगे चारू आसोपा और राजीव ? अभिनेत्री बोलीं- राजीव के...
दरअसल, चारू असोपा अपने यूट्यूब चैनल पर अपने लेटेस्ट व्लॉग शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, फैंस से बातचीत के दौरान चारू ने बताया की वह अपनी बेटी जियाना के लिए राजीव के साथ अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरु करेंगी, जिससे उनकी बेटी पर अपने माता पिता के रिश्ते का कोई बुरा असर न पड़े। चारू ने कहा, 'मैं चाहती हूं कि जब जियाना बड़ी हो तो उसे ऐसा महसूस नहीं होना चाहिए कि वह किसी घुटन वाली जगह पर रह रही थी क्योंकि उसके माता-पिता के रिश्ते अच्छे नहीं थे। मैं उसके लिए चीजों को मुश्किल नहीं बनाना चाहती हूं। कभी-कभी कुछ चीजें मेरे लिए भी मुश्किल हो जाती हैं, लेकिन मैं अपनी बेटी के लिए इतना तो कर ही सकती हूं।'
Urvashi Rautela: फटे हुए स्टॉकिंग्स पहन ट्रोल हुईं उर्वशी, खूबसूरत दिखने के चक्कर में महंगा पड़ गया लुक
चारू ने आगे बताया, 'मैं जब राजीव से अलग हुई तो मेरे दिमाग में सबसे पहली चीज यही आई कि अब खर्चों को मैनेज कैसे किया जाएगा, लेकिन फिर मुझे मेरी बेटी का ख्याल आया और मुझे उसे देखकर हिम्मत मिली। नए घर में शिफ्ट होने के बाद भी चीजें आसान नहीं थीं क्योंकि मेरे पास घर के बहुत सारे खर्चे थे और इसे मैनेज करने के लिए मुझे सबसे पहले काम ढूंढ़ना था, वरना मैं घर ही नहीं चला पाती। इस लिए मैने एक टीवी शो को ज्वाइन किया है।'
Pathaan Trailer: क्या 'पठान' के ट्रेलर में शाहरुख संग नजर आएंगे सलमान? फिल्म मेकर्स ने बढ़ाया सस्पेंस
आपको बता दें कि हाल ही में, राजीव ने इंस्टाग्राम पर अपनी किसी करीबी के शादी की ढेर सारी फोटोज शेयर की थी, इनकी फैमिली बॉन्डिंग देख फैंस ने उम्मीद जताई की राजीव और चारू एक साथ आ जाएंगे। फैंस राजीव सेन से अपनी फैमिली के साथ आने की अपील कर रहे हैं। अब देखते हैं कि क्या चारू अपनी बेटी की खातिर राजीव से अपनी नजदीकियां बढ़ाती हैं या नहीं।