अभिनेत्री गौहर खान अपनी शादी का एलान करने के बाद से सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिनों उन्होंने संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार के साथ सगाई कर ली थी। अब दोनों का परिवार शादी की तैयारियों में जुटा है। इस बीच गौहर का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें उनके होने वाले देवर अपने भाई और भाभी को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।
गौहर खान के होने वाले देवर ने ऐसे किया भाभी का स्वागत, वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को जैद दरबार के भाई आवेज दरबार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इसमें आवेज अपने भाई और होने वाली भाभी गौहर खान के साथ फिल्म हम आपके हैं कौन के गाने‘वाह-वाह रामजी जोड़ी क्या बनाई’ पर परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को साझा करते हुए आवेज ने लिखा है, 'दुआ करता हूं कि अल्लाह आपको हमेशा खुश रखे और आप दोनों को किसी की नजर ना लगे। इंशाअल्लाह आमीन सुम्मा आमीन।' इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Awez Darbar (@awez_darbar) on
इससे पहले गौहर खान की सास ने भी अपनी बहू को स्वीकार करते हुए उनका परिवार में बड़े ही प्यार से स्वागत किया था। जैद दरबार की मां फरजाना दरबार ने गौहर खान के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था, 'हमारे परिवार में आपका स्वागत है। जैद और गौहर आपको बधाई हो। मेरा आशीर्वाद, प्यार और सपोर्ट आपके साथ है। खुश रहिए।'
गौहर खान और जैद दरबार की शादी की सभी जानकारियां अब सामने आ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अगले महीने 24 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। शादी का कार्यक्रम मुंबई के एक बड़े होटल में होगा और दो दिनों तक इसका जश्न मनाया जाएगा।
किसान की फोटो साझा कर यूजर बोला- अगर अभिषेक 'बच्चन' नहीं होते, अभिनेता ने दिया करारा जवाब