वेबसीरीज 'बारिश' और सीरियल 'ये जादू है जिन्न का' फेम विक्रम सिंह चौहान अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड स्नेहा शुक्ला के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कोरोना के चलते उनकी शादी सेरेमनी प्राइवेट तौर पर ही रखी गई थी। अब उनकी शादी की तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
'ये जादू है जिन का' फेम विक्रम चौहान ने गर्लफ्रेंड स्नेहा संग की शादी, देखें वायरल तस्वीरें
दरअसल, विक्रम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की एक तस्वीर साझा की है जो देखते ही देखते फैंस के बीच खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि विक्रम सफेद रंग की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। वहीं स्नेहा भी लाल रंग के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाम रखा है और बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
तस्वीर के साथ-साथ विक्रम ने एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'अब हम आधिकारिक रूप से एक दूसरे के हो गए हैं। माता-पिता और भगवान के आशीर्वाद से स्नेहा और मैंने अपने जीवन के नए चरण में प्रवेश कर लिया है। हालांकि हम अपने खास दिन पर दोस्तों और रिश्तेदारों को काफी मिस किया। सभी प्यार के लिए धन्यवाद।'
A post shared by Vikram Singh Chauhan (@vikramsingh_chauhan)
बता दें कि विक्रम सिंह चौहान टीवी जगत का एक जाना माना नाम और चेहरा हैं। उनके फैंस काफी समय से उन्हें दूल्हा बनता देखने का इंतजार कर रहे थे। अब यह इंतजार खत्म हो गया है और तस्वीरें सामने आ गई हैं तो फैंस उन्हें जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
गौरतलब है कि विक्रम सिंह चौहान ने 'कुबूल है', 'एक हसीना थी', 'जाना ना दिल से दूर' और 'ये जादू है जिन्न का' जैसे टीवी शोज में अभिनय किया है। वह रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2' में भी नजर आए थे। इसके अलावा टीवी कलाकार आशा नेगी के साथ वेबसीरीज 'बारिश' में भी काम कर चुके हैं।