'बिग बॉस 10' और 'कसौटी जिंदगी की 2' फेम साहिल आनंद के घर एक नन्हा मेहमान आया है। साहिल और उनकी पत्नी राजनीत बीते 14 अप्रैल को एक बेबी ब्वॉय के माता-पिता बने हैं। दोनों ने अपने बेटे का नाम सहराज रखा है। इस बात की जानकारी साहिल आनंद ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस संग साझा की।
अभिनेता साहिल आनंद के घर आया नन्हा मेहमान, फोटो शेयर कर जाहिर की पिता बनने की खुशी
साहिल आनंद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में नन्हे बच्चे ने साहिल की अंगुली पकड़ रखी है। वहीं, दूसरी फोटो में अभिनेता और पत्नी राजनीत नजर आ रहे हैं। ये फोटो बच्चे के जन्म से पहले की है। इसमें दोनों पति-पत्नी काफी खुश लग रहे हैं और बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
साहिल ने लिखा कि 'हाय, मैं सहराज आनंद। मैं 14 अप्रैल 2021 को पैदा हुआ हूं। मुझे पाने के बाद मेरे पैरेंट्स आसमान पर हैं। इनका कहना है कि मैं इनकी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा हूं। ये मुझे गोद में लेकर किस करते हुए अपना प्यार लुटा रहे हैं। मेरे चारों तरफ प्यार ही प्यार है। मैं फीडिंग एन्जॉय कर रहा हूं, जोर से चिल्लाता हूं, सो रहा हूं। मैं अपने खाने, सोने और मुस्कुराने की यात्रा को आपके साथ जल्द ही शेयर करने को लेकर उत्साहित हूं, लेकिन मैंने अभी पॉटी कर दी, इसलिए जा रहा हूं। बाय।'
एक इंटरव्यू के दौरान साहिल ने बताया कि देश में जो हालात हैं वो सामान्य होते ही अपने बच्चे को परिवार वालों से मिलवाएंगे। बता दें कि उनका परिवार चंडीगढ़ में रहता है। उन्होंने बताया कि बच्चे को जन्म देते हुए उनकी पत्नी राजनीत को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।
साहिल ने अपने बेटे का नामकरण भी कर लिया है। बेटेे के नाम 'सहराज' के बारे में उन्होंने बताया कि बच्चे के जन्म से पहले ही वो नाम सोचकर रखे हुए थे। वहीं, उन्होंने नाम का मतलब भी बताया। सहराज का मतलब 'मजबूत' होता है। साहिल ने कहा कि ये संयोग है कि मेरे बेटे ने बैसाखी और नवरात्र में जन्म लिया।