फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास गुप्ता ने अभिनव को बताया कविता के पति के आरोपों के बारे में, गुस्से में तिलमिला उठीं रुबीना

Fri, 11 Dec 2020 07:10 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 11 Dec 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
Vikas Gupta Reveals About Kavita Kaushik Allegations In Front Of Abhinav Shukla and Rubina Dilaik
अभिनव शुक्ला, विकास गुप्ता, रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

बिग बॉस के घर में इन दिनों पुराने सीजन के कुछ कंटेस्टेंट्स भी आ गए हैं। फिनाले में इस साल के कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर देने के लिए अर्शी खान, विकास गुप्ता, मनु पंजाबी, राखी सावंत, कश्मीरा शाह बिग बॉस के घर में आ गए हैं। ऐसे में अब बाहर से आए कंटेस्टेंट घर के सदस्यों के सामने कुछ खुलासे भी कर रहे हैं। हाल ही में विकास गुप्ता ने अभिनव के सामने कविता कौशिक को लेकर एक खुलासा किया है। जिसे सुन खुद अभिनव भी हैरान रह गए हैं।

Vikas Gupta Reveals About Kavita Kaushik Allegations In Front Of Abhinav Shukla and Rubina Dilaik
कविता कौशिक - फोटो : कलर्स टीवी

दरअसल शो में कविता कौशिक ने दोबारा से वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। जिसके बाद कविता कौशिक को बिग बॉस 14 के घर से अचानक ही बाहर कर दिया गया था। घर में कविता और रुबीना के बीच काफी लड़ाई हुई थी। जिसके बाद रुबीना से ही लड़ते हुए वो घर के मुख्य द्वार से बाहर चली गईं। कविता के घर में बाहर होने के बाद ऐसी खबरें सामने आईं कि उनके पति रोनित ने अभिनव पर कई आरोप लगाए हैं।

Vikas Gupta Reveals About Kavita Kaushik Allegations In Front Of Abhinav Shukla and Rubina Dilaik
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

अब विकास गुप्ता ने अभिनव को उनके ऊपर लगाए गए आरोपों के बारे में बताया है। दरअसल हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें विकास गुप्ता अभिनव को बता रहे हैं कि, 'यहां ये बाहर जाने के बाद कविता कौशिक ने उनपर आरोप लगाया है कि वो बहुत शराब पीते हैं और शराब पीकर उन्होंने उन्हें (कविता) गंदे-गंदे मैसेज भी भेजे थे'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Gupta Reveals About Kavita Kaushik Allegations In Front Of Abhinav Shukla and Rubina Dilaik
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

इसके बाद अभिनव कविता के पास जाते हैं और उन्हें ये सारी बात बताते हैं। अभिनव रुबीना को बताते हैं कि कविता ऐसे दावे कर रही हैं। और केवल वो ही नहीं उसके पति रोनित ने भी किया है। लोग कितना गिर सकते हैं यार। इस पर रुबीना भी गुस्से में नजर आती हैं और कहती हैं, 'मैं अपना फोन नहीं लूंगी, सबसे पहले इसको सॉर्ट करने वाली हूं। मैं उन्हें नहीं छोडूंगी।'

विज्ञापन
Vikas Gupta Reveals About Kavita Kaushik Allegations In Front Of Abhinav Shukla and Rubina Dilaik
Kavita Kaushik and Ronnit Biswas - फोटो : instagram

गौरतलब है कि कविता कौशिक के पति रोनित ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए यह खुलासा किया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि, 'मैं आपको यहां पर एक सच्चाई बताना चाहता हूं, मैं उस जेंटलमैन की बात कर रहा हूं जो जेंटलमैन नहीं है और उसे शराब पीने की बुरी लत है। वो शराब पीने के बाद अक्सर KK को रात में मैसेज करता था और बेवक्त उससे मिलने की जिद करता था। उसकी इस आदत से परेशान होकर कविता को एक से ज्यादा बार पुलिस को उसके लिए बुलाना पड़ा था। इस इंसान ने हमसे काफी मिन्नते कीं।  हमने उन्हें अपना घर फिल्म के शूट के लिए दिया। क्योंकि वो खुद के घर में ये काम नहीं कर पाए। वो अपने घर में क्यों नहीं कर पाए उसका कारण तो पूरी दुनिया के सामने है और अब ये बोल रहा है उसी लेडी को मारेगा? मर्द?'

पढ़ें: 'कृष 4' में नया यूनीवर्स बनाने की तैयारी कर रहे राकेश रोशन, इतने रोल होंगे ऋतिक के

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed