{"_id":"612a333afb07b26f3b62b1ba","slug":"tv-these-stars-have-luxurious-houses-in-mumbai-the-house-worth-in-crores","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी: इन सितारों के पास मुंबई में है आलीशान घर, करोड़ों में है इनकी कीमत","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी: इन सितारों के पास मुंबई में है आलीशान घर, करोड़ों में है इनकी कीमत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 28 Aug 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इन टीवी एक्टर्स के पास आलीशान घर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड स्टार हो या टेलीविजन के सितारे सभी एक आरामदायक लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं। कपड़ों से लेकर खाने-पीने तक ये टेलीविजन कलाकार किसी मायने में बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं है। छोटे पर्दे के इन कलाकारों की चकाचौंध से भरी इस दुनिया एक जरूरी हिस्सा इनके आलीशान घर भी है। टीवी जगत के यह कलाकार अक्सर सोशल मीडिया पर अपने इन घरों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। आइए जानते इन कलाकारों के मुंबई स्थित आलीशान घरों के बारे में-
अर्जुन बिजलानी
टीवी के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी ने हाल ही में अपना नया घर खरीदा है। दरअसल, अभिनेता ने अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर पत्नी नेहा स्वामी को मुंबई में अपने सपनों का एक घर तोहफे में दिया है। अर्जुन इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आ रहे हैं।
रियलटी शो बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आईं निक्की तंबोली भी मुंबई में एक आलीशान घर की मालकिन हैं। मुंबई में एक अपार्टमेंट में उनके घर के कमरों में आधुनिक साज-सज्जा के साथ किचन में भी काफी जगह दी गई है। इसके साथ ही घर की बालकनी से मुंबई का शानदार नजारा भी देखने को मिलता है।
टीवी के जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा का मुंबई में एक बेहद ही शानदार घर है जिसमें वो अपने परिवार के साथ रहते हैं। पत्नी गिन्नी चतरथ, दोनों बच्चे और मां के साथ कपिल अंधेरी वेस्ट के डीएलएफ इनक्लेव में रहते हैं। इसे मुंबई के पश्चिमी उपनगर के प्रीमियम इलाकों में गिना जाता है। खबरों की माने तो कपिल के इस फ्लैट की कीमत 15 करोड़ रुपये है। इसके अलावा कपिल का एक पुश्तैनी घर पंजाब में है।
अभिनेत्री गौहर खान का मुंबई में आलीशान अपार्टमेंट है, जिसमें वाइट फर्निशिंग का इस्तेमाल घर को और खूबसूरत बनाता है। गौहर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें उनके घर भी झलक दिखाई देती है।
टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस श्वेता भी मुंबई में एक आलीशान घर की मालकिन हैं। अभिनेत्री के घर में बोल्ड फर्निशिंग के साथ वेलवेट सोफे और लाउड लाइटिंग इसे और खूबसूरत बनाती है। श्वेता अपने इस घर में अपने बेटे रेयांश और बेटी पलक के साथ रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।