बिग बॉस ओटीटी में शमिता शेट्टी और राकेश बापट की केमिस्ट्री प्रशंसकों के बीच अटकलों को हवा दे रही है। ऐसा लग रहा है जैसे शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच कुछ चल रहा हो। शमिता शेट्टी खुलकर राकेश बापट पर प्यार न्यौछावर कर रही हैं। एक वीडियो प्रोमो में भी दिखाया गया था कि बिग बॉस ओटीटी में कैसे उनका रिश्ता विकसित हो रहा है।
वीडियो में शमिता शेट्टी को खाना खाते हुए दिखाया गया है। वहीं, राकेश बापट माइक्रोवेव में कुछ खाना गर्म कर रहे हैं। तभी शमिता शेट्टी राकेश बापट से कहती हैं, उस्को पुरा गर्म मत करना। अन्यथा यह जल जाएगा। तभी सफेद कुर्ता पहने हुए राकेश पूछते हैं, 'और कुछ?'
2 of 5
शमिता शेट्टी और अक्षरा सिंह
- फोटो : Social media
शमिता इस पर एक सेकंड तक के लिए राकेश को देखती हैं और फिर कहती हैं 'आपको कोई समस्या है? मैं यह नहीं करूंगी।' इस पर राकेश बापट कहते हैं उन्हें कोई समस्या नहीं है, मैं बस पूछ रहा था कि क्या तुम्हारे पास कहने के लिए कुछ और है।
3 of 5
शमिता शेट्टी फैन क्लब
- फोटो : Social Media
तभी शमिता थोड़ा मुस्कराती हैं और कहती हैं 'यहां आओ और मुझे अभी एक 'किस' दोष इस पर राकेश बापेट उनका आभार व्यक्त करते हैं। पास ही खड़ी नेहा भसीन कहती हैं 'बहुत प्यारी' तभी शमिता कहती हैं कि सिर्फ इसलिए कि वह प्यारा लग रहा है ना... और अपने खाने के पास वापस आ जाती हैं।
4 of 5
शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा नहीं है कि यह पहला मौका था इससे पहले भी कई बार दर्शकों ने राकेश बापट और शमिता शेट्टी को एक-दूसरे के साख फ्लर्ट करते हुए देखा है। इससे पहले भी राकेश बापट ने एक बार शमिता शेट्टी को किस किया था। एक बार तो वह शमिता शेट्टी के बिस्तर पर कूद गये थे और उन्होंने पूछा था कि क्या मैं यहां सो सकता हूं।
5 of 5
राकेश बापट
- फोटो : Social media
राकेश बापट और शमिता शेट्टी को एक-दूसरे के साथ कई बार इमोशन पल शेयर करते हुए देखा गया है। एक बार जब शमिता टास्क के दौरान निशांत भट के साथ बहस में उलझ गईं थी और उस वक्त राकेश ने शमिता को शांत किया था।