BARC इंडिया ने इस साल के 35वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग जारी कर दी है। इस सप्ताह लिस्ट में काफी उल्टफेर देखने को मिला। हफ्तेभर टीआरपी की रेस में आगे रहने के लिए शो के मेकर्स कई तरह के हठकंडे अपनाते हैं। कोई शो को ऐसे ट्विस्ट पर लाकर खड़ा कर देता है जिससे लोगों का एक्साइटमेंट बना रहता है। 35वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट में टॉप 5 में कौन से सीरियल को एंट्री मिली इसका खुलासा हो चुका है।
35वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट: 'कुमकुम भाग्य' टॉप 5 से बाहर, 'कौन बनेगा करोड़पति' की नई एंट्री
35वें हफ्ते में जिस सीरियल ने टॉप किया है उसके चाहनेवालों ने हजारों की संख्या में शो को अपनी व्यूअरशिप दी और टॉप बना दिया। बार्क रिपोर्ट में पहले नंबर पर इस हफ्ते भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सीरियल काबिज रहा। दूसरे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' है। कुछ दिनों से यह सीरियल टॉप 5 में बरकरार था, जोकि पिछले सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी नंबर दो पर बना हुआ है।
तीसरे नंबर पर चल रहे सीरियल 'कुमकुम भाग्य' के फैंस के लिए बुरी खबर है। ये सीरियल अपनी जगह खो चुका है। इसकी जगह नई एंट्री 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की हुई है। चौथे नंबर पर कपिल शर्मा का शो रहा। कपिल का शो लंबे वक्त से टीआरपी में पिछड़ रहा था लेकिन कुछ हफ्तों से इसकी टीआरपी बढ़ी और यह शो लगातार टॉप 5 में बना हुआ है। अब यह नंबर चार पर कब्जा जमाए हुए है।
पांचवें नंबर पर अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' है। 'केबीसी 11' 19 अगस्त को शुरू हुआ था। शो ने कुछ ही समय में ही टीआरपी लिस्ट में जगह बना ली है।
टॉप 5 टीआरपी लिस्ट
1. ये रिश्ता क्या कहलाता है
2. कुंडली भाग्य
3. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
4.द कपिल शर्मा शो
5. कौन बनेगा करोड़पति
पिछले सप्ताह की टीआरपी लिस्ट
1. ये रिश्ता क्या कहलाता है
2. कुंडली भाग्य
3. कुमकुम भाग्य
4. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
5. द कपिल शर्मा शो
पढ़ें: 'द कपिल शर्मा शो' की थ्रो बैक तस्वीर शेयर करते ही इंटरनेट पर छाईं अर्चना, होने लगी सानिया से तुलना