बड़े पर्दे की तरह ही छोटे पर्दे के सेट पर भी लाइट्स.......कैमरा और एक्शन की आवाजें सुनाई देती है। फिल्मों की तरह ही टीवी सीरियल्स बहुत ही रंगीन, एक्शन और ट्विस्ट से भरपूर होते जा रहे हैं। दर्शक इन्हें भी उतना ही देखना पसंद करते हैं, जितना की सिनेमाघरों में फिल्मों को। इसकी वजह से ही इनके कलाइमैक्स को भी बहुत ही रोचक और मनोरंजक बनाया जाता है। किसी में लीप तो किसी में बिजनेस हथियाने की कोशिश दिखा मेकर्स लोगों को अपनी तरफ खींचते हैं और हम आम लोग खींचते भी हैं । तो बिना देरी किए आइए पढ़ते हैं आज यानी 3 अगस्त का सीरियल अपडेट ....
TV Serials Updates: बापूजी का रौद्र रूप... क्या पाखी जोड़ेगी नया रिश्ता? पढ़िए आज का सीरियल अपडेट
अनुपमा
आप सभी के पसंदीदा सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में रोज धमाकेदार ट्विस्ट आ रहे हैं। जहां कल आपने देखा कि अनुपमा की बेइज्जती होता देख अनुज बापूजी को अपना फैसला सुना देता है, वहीं आज आप देखेंगे कि बापूजी सबको खूब खरी खोटी सुनाता है। अनुपमा को आर्शीवाद के साथ विदा करके बापूजी बा, वनराज, पाखी और तोषू को सभी कहता है कि मां का दिल दुखाने वाले कभी सुखी नहीं रहते। तुम लोग यहीं सब कुछ भुगतोगे।
ये हैं चाहतें
'ये हैं चाहतें' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि रुद्राक्ष प्रीशा को वापस लाने के अपने प्लान को आगे बढ़ाते हुए एक बहुत बड़े मेकअप आर्टिस्ट के पास जाता है। वह मेकअप आर्टिस्ट उसे माली का भेस भरने में मदद करता है। लेकिन रुद्र का प्लान तब मुश्किल में पड़ जाता है, जब प्रीशा पीहू को उसी जगह लेकर चली जाती है जहां पर रुद्र होता है।
गुम है किसी के प्यार में
'गुम है किसी के प्यार में' के आज के एपिसोड में आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पत्रलेखा दर्द से चिल्ला रही होती है और विराट को कॉल करती है। वह विराट को कहती है कि शायद बच्चे के जन्म का समय हो गया है और घर पर कोई नहीं है तुम आ जाओ। लेकिन अचानक से विराट को कॉल कट हो जाता है और पत्रलेखा के सामने कोई आकर खड़ा हो जाता है, जिसे देखकर वो चौंक जाती है। अब देखना होगा कि क्या यह पत्रलेखा का सपना है या फिर सच में कोई उसके सामने आकर खड़ा होने वाला है और कौन।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि आनीशा अक्षु की सरप्राइज पार्टी में पहुंचकर सबको हैरान कर देती है। इसके बाद वह हाथों में गुलाब लेकर अपने घुटनों पर बैठकर कायरव को शादी के लिए प्रपोज कर देती है। यह देख सभी की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं।