साल 2018 बॉलीवुड स्टार्स के लिए भले ही खास ना रहा हो लेकिन टीवी स्टार्स की तो इस साल चांदी ही कट गई। दरअसल, बात कर रहे हैं टीवी के उन टॉप एक्टर्स और एक्ट्रेस की जिनके इस साल दोनों हाथ घी में रहे। मतलब साफ है कि उन्होंने इस साल किसी बॉलीवुड स्टार्स से भी ज्यादा की कमाई कर डाली। हालांकि छोटे परदे का दायरा इतना बड़ा नहीं है फिर भी इन स्टार्स ने पूरे साल दर्शको का खुद पर से ध्यान हटने ही नहीं दिया...तो आइए जानते हैं इनके बारे में..
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे टीवी इंडस्ट्री के पुराने चेहरे एक्टर राम कपूर की। राम आज टीवी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी बड़ी पहचान रखते हैं। बता दें कि राम कपूर का नाम साल 2018 के अमीर टीवी सेलिब्रिटीज में आया है और इसके चलते उन्हें कमाई में पांचवां रैंक हासिल हुआ है। इस साल राम की कमाई 8.07 करोड़ रुपये की रही है। ऐसे में फोर्ब्स की लिस्ट में उनका 91वां स्थान रहा है।
इसके बाद बात करते हैं भारत के मशहूर कॉमेडियन में से एक एक्टर अली असगर की। अली ने टीवी ही नहीं बल्कि कई हिट बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उनको सबसे ज्यादा पहचान कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में दादी के रोल में सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। बता दें कि अमीर एक्टर्स में उनका छठवां स्थान है और साल 2018 में 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में उनका स्थान 92वां है।
4 of 5
ITA Awards Divyanka Tripathi
- फोटो : Instagram
अब बात करते हैं टीवी की मशहूर और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बते घर-घर में बहुत पॉपुलर है और आज भी टीआरपी के मामले में यह शो किसी भी नए शो से पीछे नहीं है। बात करें दिव्यांका की तो बता दें कि उन्होंने साल 2018 में 7 करोड़ रुपये की मोटी कमाई की है। वह टीवी स्टार्स की लिस्ट में 7वें नंबर पर आई हैं। वहीं, फोर्ब्स की लिस्ट में उन्हें 97वां रैंक हासिल हुआ है।
5 of 5
Deepika and Ranveer Singh
- फोटो : Instagram
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड की। बता दें कि साल 2018 बॉलीवुड के लिए कुछ खास नहीं रहा है। क्योंकि दर्शकों ने साल 2018 फिल्मों से कम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की शादियों से ज्यादा एंटरटेन किया है। इस साल सोनम कपूर, नेहा धूपिया, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, कपिल शर्मा और बॉलीवुड की देसी गर्ल ने सात फेरे ले लिए हैं। ऐसे में साल 2018 में कोई बड़ी फिल्म नहीं आई जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया हो। हालांकि रणबीर कपूर की संजू ने अच्छा बिजनेस किया था लेकिन फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान से बड़ी उम्मीदे थी जो चूर-चूर हो गई।