बिग बॉस 12 की समाप्ति अब बहुत नजदीक है। आगामी रविवार को शो का आखिरी एपिसोड होगा और इस रात शो को 12वां विजेता भी मिल जाएगा, लेकिन इससे पहले जान लें कि किस कंटेस्टेंट के सिर पर ये ताज सजने जा रहा है। शो में बचे इतने कम समय में सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच जंग छिड़ गई है...आइए जानते हैं सबसे ज्यादा किसे मिल रहा है सपोर्ट..
2 of 5
bigg boss
- फोटो : social media
दरअसल, हर साल की तरह इस बार भी कलर्स चैनल ने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को लेकर वोटिंग जारी की है। सबसे पहले आपको बता दें कि फाइनल की जंग में सुरभि, रोमिल, श्रीसंथ, दीपिका, करणवीर और दीपक ठाकुर पहुंच चुके हैं। बीते वीकेंड का वार में सोमी खान का पत्ता साफ हो गया था। ऐसे में सोमी खान के जाने के बाद घर का माहौल और भी ज्यादा गरमा गया है।
बात करें कलर्स के इस पोल की तो बता दें कि सुरभि को छोड़ टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से कौन सबसे आगे है इसका नतीजा आ गया है। शायद आपको याद हो कि सुरभि राणा टिकट टू फिनाले टास्क जीतकर पहले ही शो के फिनाले में एंट्री ले चुकी हैं। इस वोटिंग रेस में श्रीसंथ सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, श्रीसंथ के पीछे-पीछे भोजपुरी सिंगर दीपक ठाकुर दूसरे नंबर पर हैं। लेकिन, सोचने वाली बात यह है कि रोमिल चौधरी को फिनाले का सबसे बड़ा दावेदार माना जाता था वह इस रेस में पिछड़ते नजर आ रहे हैं।
बात करें टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की तो बता दें कि वह श्रीसंथ और दीपक के बाद तीसरे नंबर पर आ रही हैं। वहीं, करणवीर शो में सबसे आखिरी पायदान पर खड़े हुए हैं। ऐसे में साफ दिख रहा है कि दीपिका और करणवीर के जीत के आसार कम होते जा रहे हैं।
आखिर में बता दें कि, दूसरे पायदान पर मौजूद दीपक ठाकुर को लेकर इससे पहले उनके फैन्स उन्हें सपोर्ट करने सड़कों पर उतरे थे। लेकिन इस वोटिंग लिस्ट को देखने के बाद गेम एक बार फिर पलटती हुई नजर आ रही है। इसमें सबसे ज्यादा जो चोट पहुंची है वो है शो के मास्टरमाइंड रोमिल चौधरी ।