फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी: जेठालाल के किरदार के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे दिलीप जोशी, इन अभिनेताओं को पहले ऑफर हुआ था रोल

Sat, 28 Aug 2021 07:45 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 28 Aug 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
TV: Dilip Joshi was not the first choice of the makers for Jethalal character these actors were first offered the role
इन एक्टर्स को ऑफर हुआ था जेठालाल का रोल - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी का जबरदस्त अभिनय लोगों को काफी लुभा रहा है। दिलीप साल 2008 से इस रोल के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। यहां तक की दर्शक उन्हें इस रोल के लिए काफी पसंद करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दिलीप जोशी से पहले मेकर्स ने 5 एक्टर्स को यह रोल ऑफर किया था। हालांकि, सभी ने इस किरदार को ठुकरा दिया और आखिर में जेठालाल के लिए दिलीप जोशी को चुना गया। आइए जानते हैं कौन थे वो अभिनेता जिन्होंने जेठालाल का किरदार निभाने से किया था इनकार- 

 
राजपाल यादव

शो के मेकर्स ने पहले बॉलीवुड के महशूर कॉमेडियन राजपाल यादव को जेठालाल का रोल ऑफर किया गया था, लेकिन अभिनेता  बॉलीवुड पर ही फोकस करना चाहते थे और टेलीविजन पर काम नहीं करना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने इस रोल के लिए मना कर दिया था।

 

TV: Dilip Joshi was not the first choice of the makers for Jethalal character these actors were first offered the role
किकू शारदा - फोटो : सोशल मीडिया

किकू शारदा

‘द कपिल शर्मा शो’ के जरिए अपनी पहचान बनाने वाले किकू शारदा से भी जेठालाल के रोल के लिए संपर्क किया गया था। हालांकि, उन्होंने लंबे सीरियल में काम करने का यह ऑफर ठुकराते हुए कहा था कि वह स्टैंड अप कॉमेडी में ही खुश हैं।

TV: Dilip Joshi was not the first choice of the makers for Jethalal character these actors were first offered the role
अली असगर - फोटो : सोशल मीडिया

अली असगर

‘कहानी घर घर की’, ‘कुटुंब’, ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ जैसे शोज में नजर आ चुके अभिनेता अली असगर को भी जेठालाल के रोल के लिए चुना गया था। हालांकि, अपने बिजी शेड्यूल के चलते एक्टर यह रोल नहीं कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
TV: Dilip Joshi was not the first choice of the makers for Jethalal character these actors were first offered the role
अहसान कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया

अहसान कुरैशी

स्टैंड अप कॉमेडियन अहसान कुरैशी को भी शो के मेकर्स ने जेठालाल का रोल ऑफर किया था। लेकिन, उन्होंने इस किरदार को निभाने से मना कर दिया था। हालांकि, उन्होंने ऐसा क्यों किया इसका कोई कारण सामने नहीं आया।

विज्ञापन
TV: Dilip Joshi was not the first choice of the makers for Jethalal character these actors were first offered the role
योगेश त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

योगेश त्रिपाठी

कॉमेडी सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं’ में हप्पू सिंह का किरदार निभाने वाले योगेश भी जेठालाल के रोल के लिए मेकर्स की पसंद थे। लेकिन उन्होंने भाभीजी की शूटिंग में बिजी होने के चलते इस रोल को ठुकरा दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed