{"_id":"5a60235b4f1c1b8c268b4fa1","slug":"tv-actor-ravi-dubey-wishes-shilpa-shinde-in-style-after-her-success-on-bigg-boss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे की जीत से बेहद खुश ये एक्टर, उत्साह में कर दिया ऐसा काम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे की जीत से बेहद खुश ये एक्टर, उत्साह में कर दिया ऐसा काम
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Jan 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
शिल्पा शिंदे के जीतते ही बिग बॉस के 11वें सीजन का अंत हुआ। इस जीत से टीवी की 'अंगूरी भाभी' काफी एक्साइटेड है। शिल्पा की इस सफलता से न सिर्फ उनके फैंस बल्कि टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स भी खुश नजर आ रहे हैं। ऐसे कलाकारों की फेहरिस्त लंबी हैं। इन्हीं में से एक हैं टीवी एक्टर रवि दुबे। रवि दुबे ने शिल्पा की जीत के बाद कुछ इस अंदाज में खुशी जताई, जिसे जानकर आप भी भावुक हो जाएंगे।
रवि की माने तो शो में शिल्पा ने गजब का खेल दिखाया। टीवी में बैन झेलने के बाद शिल्पा की जो इमेज बिग बॉस के घर में आने से पहले थी वो अब पूरी तरह से सकारात्मक हो चुकी है। शिल्पा की जीत के बाद रवि ने ट्वीट किया कि, 'डियर शिल्पा, वैसे तो हम एक-दूसरे को कम ही जानते हैं, लेकिन मैं इतनी परेशानियां झेलने के बाद भी विजेता बनकर उभरने के बाद मैं आपसे बेहद आकर्षित हूं। आपने तो जहर को दवाई में बदल दिया, आपकी इस जीत के लिए मेरी ओर से ढेर सारी बधाईयां।'
Dear Shilpa we barely know each other but I am highly impressed with hw u hv been abl to transform evry deadlock u faced in d past few months into a pedestal for growth m inspired by hw u have literally converted poison into medicine,congratulations on the resounding victory :):) pic.twitter.com/fFucmgCQR6
— Ravi Dubey (@_ravidubey) January 17, 2018
बिग बॉस को करीब से फॉलो करने वाले रवि ने हिना के साथ हुई बद्तमीजी के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। जब मॉल टास्क के दौरान हिना के बाल किसी फैन ने खिंच लिए थे तब रवि ने ऐसा करने वाले शख्स को काफी खरी खोटी सुनाई थी। इतना ही नहीं हिना की माने तो रवि काफी ‘इंटेलीजेंट मैन’ है। वो एक अच्छे एक्टर होने केसाथ साथ एक अच्छे इंसान भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि शो के टॉप 4 में शिल्पा, विकास, हिना और पुनीश ने एंट्री की थी। इसके बाद टॉप 2 की रेस से विकास और पुनीश को बाहर होना पड़ा। वहीं, खिताबी मुकाबला हिना और शिल्पा के बीच खेला गया। याद हो तो शो के फिनाले में लाइव पब्लिक वोटिंग भी हुई थी लेकिन फैसला कंटेस्टेंट के खेल के आधार पर ही लिया गया था।