21वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने हाल ही में टीआरपी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के जरिए मालूम पड़ता है कि इस हफ्ते कौन से धारावाहिक ने दर्शकों का ज्यादा मनोरंजन किया है और किस सीरियल की रेटिंग कम हुई है। नई टीआरपी लिस्ट में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इस बार लंबे समय तक टॉप पर रहे अनुपमां सीरियल को एक बार फिर झटका लगा है। इसके साथ ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है ' ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा है। बीते हफ्ते की तरह ही इस बार भी ज्यादातर दर्शकों ने पुराने पसंदीदा धारावाहिकों को ही लिस्ट में खास जगह मिली है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार किस शो ने दर्शकों को सबसे ज्यादा किया प्रभावित और किसे मिली टीआरपी में सबसे नीचे जगह।
TRP Week 21: 'अनुपमां' को फिर करारा झटका, इस शो ने बनाई टॉप पांच में जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में पिछले भी दूसरे नंबर पर था । फ़िलहाल, इस शो में सई अपने पति विराट को पाखी के साथ मिलवाना चाहती है। आज कल टीवी में लव ट्रायंगल पसंद करने वाली ऑडियंस को इस तरह से एक पत्नी का अपने पति को उसके प्यार से मिलवाने वाला ट्रैक बिलकुल पसंद नहीं आ रहा है। इसलिए शायद इस शो की रेटिंग गिर गई है।
टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर सीरियल इमली ने कब्जा किया है। आदित्य और इमली की प्रेम कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फ़िलहाल, इस शो में आदित्य उसकी जिंदगी में आई हुई दो औरतों के बीच फंस गया है। एक तरफ इमली और दूसरी तरफ मालिनी।
अनुपमां
पिछले काफी हफ्तों से लगातार पहले स्थान पर अपना दबदबा बनाए रहने वाले शो अनुपमां को इस लगातार पांचवे हफ्ते करारा झटका लगा है। शो में फ़िलहाल वनराज और काव्या की शादी का ट्रैक चल रहा है। अपनी ही शादी के दिन वनराज मंडप से गायब हो चुका है। काव्या को लगता है कि वनराज के इस तरह से गायब होने के पीछे अनुपमा का हाथ है। इसलिए वो अनुपमा और पूरे शाह परिवार के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत करने की धमकी देती है। काव्या की धमकी सुनकर अनुपमा उसपर गुस्सा हो जाती है।
दिलीप जोशी स्टारर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चशमा एक दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। एक बार फिर से टॉप पांच में अपनी जगह बना ली है।शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट प्लॉट हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न ले रहा है। शो ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है और टीवी स्क्रीन पर शीर्ष ट्रेंडिंग शो में से एक बन गया है। शो की मुख्य भूमिका में फिलहाल जेठालाल के रूप में दिलीप जोशी, पोपटलाल के रूप में श्याम पाठक, चंपकलाल के रूप में अमित भट्ट नजर आ रहे हैं।